नगर पालिका मे बोर्ड बैठक का आयोजन

शनिवार को घाटमपुर नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष गजला तबस्सुम के द्वारा की गई। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व प्रेषित एजेंडा के अनुसार सभी 14 बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें 11 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। तीन अन्य प्रस्ताव को अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर के विकास हेतु महत्वपूर्ण मुद्दे वार्ड के सभासदों द्वारा उठाए गए

घाटमपुर कानपुर नगर। शनिवार को घाटमपुर नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष गजला तबस्सुम के द्वारा की गई। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व प्रेषित एजेंडा के अनुसार सभी 14 बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें 11 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। तीन अन्य प्रस्ताव को अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर के विकास हेतु महत्वपूर्ण मुद्दे वार्ड के सभासदों द्वारा उठाए गए। पालिका बोर्ड द्वारा दुकान की नीलामी मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए एलइडी लाइट पोल, केबिल क्रय करने जल निकासी की व्यवस्था के तहत पचपीरन तालाब में मड़पंप लगाने का प्रस्ताव पर किया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न वार्डों में नाली नाला एवं पुलिया निर्माण तथा मरम्मत करने का प्रस्ताव भी पास किया गया। नौबस्ता पश्चिम में अंबेडकर पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के लिए शासनादेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने का बोर्ड द्वारा निर्णय सर्वसम्मत से लिया गया, साथ ही पालिका की भूमि के उपयोग परिवर्तन एवं पालिका सीमा विस्तार के लिए प्रस्ताव रखा गया। जिसे अगली बोर्ड बैठक में पुनः बोर्ड के समक्ष रखने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में सभी सभासद उपस्थित रहे।.

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

19 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

2 days ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

2 days ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

2 days ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

2 days ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

2 days ago

This website uses cookies.