जालौन

नगर में अन्ना जानवरों के विचरण पर रोक लगाने की एसडीएम से की मांग

नगर के मुहल्लों में घूम रहे आवारा जानवरों से नगरवासी परेशान हैं। इनके खुले विचरण पर रोक लगाने के मुहल्लावासियों ने एसडीएम से मांग की है।

जालौन(उरई)। नगर के मुहल्लों में घूम रहे आवारा जानवरों से नगरवासी परेशान हैं। इनके खुले विचरण पर रोक लगाने के मुहल्लावासियों ने एसडीएम से मांग की है।

नगर के प्रदुम्न दीक्षित, चंद्रशेखर वर्मा, विनोद साहू, बृजेश पोरवाल आदि ने बताया कि नगर के पशुपालक अपने पाशुओं को बांधकर नहीं रखते हैं। पशुओं को खुला रखने के कारण वह आवारा होकर बाजार, धार्मिक स्थल, मंदिर एवं मस्जिद के साथ देव स्थानों के आसपास विचरण करते हैं। जिसके कारण धार्मिक स्थल पर आने वाले लोग परेशान होते हैं। साथ ही यह आवारा जानवर इधर, उधर टहलते हैं जिससे कई बार वाहन चालक इनसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। नगर के प्रबुद्ध लोगों ने एसडीएम से मांग की है कि जानवरों को खुला छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। साथ ही सड़क पर घूमने वाले आवारा सुअरों को कांजी हाउस में बंद कराया जाय। जिससे इन जानवरों के कारण आए दिन सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

38 minutes ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

43 minutes ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

51 minutes ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

56 minutes ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

1 hour ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

4 hours ago

This website uses cookies.