घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में ननिहाल आए डेढ़ वर्षीय मासूम पानी में डूब गया। परिजन मासूम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव निवासी गोविंद की शादी घाटमपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी बबलू सिंह के यहां हुई है। गोविंद की पत्नी प्राची अपने डेढ़ वर्षीय मासूम सूर्यांश और 3 वर्षीय पुत्री काव्य के साथ अपने मायके प्रतापपुर गांव आई हुई है। बुधवार सुबह घर में सूर्यांश खेल रहा था। सभी अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान मासूम सूर्यांश को लापता देख मां प्राची उसको घर में खोजने लगी तो देखा सूर्यांश बाथरूम में रखें पानी से भरे बड़े बर्तन में डूब रहा था। परिजन बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का हाल-बेहाल हो गया।.
पुखरायां।पुखरायां कस्बे के रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज में बुधवार को इसी माह सेवानिवृत्त हुए…
कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में दिनांक 16.04.2025 को मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग…
कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के संबंध…
कानपुर देहात। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर…
पुखरायां।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में थाना रसूलाबाद पुलिस ने बड़ी…
कानपुर। गम के बादल छाए, छूटी एक इम्तिहान की कड़ी, पर इस बिटिया ने अपनी…
This website uses cookies.