उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नरेंद्र मोदी आज शाम राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ,मोदी कैबिनेट 3.0 में यूपी से कौन-कौन,स्मृति ईरानी को फिर मिल सकती है जगह,देखें लिस्ट

नरेंद्र मोदी आज शाम राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में बस कुछ ही घंटे बचे हैं।इस दौरान सभी मोदी कैबिनेट में सीट बंटवारे पर नजर जमाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश में इस बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 33 सीटें मिली है।ऐसे में मोदी कैबिनेट में यूपी के मंत्रियों का कोटा भी कम होना निश्चित माना जा रहा है। पिछली सरकार में यूपी से मोदी कैबिनेट में 12 मंत्री थे। उनमें से 7 मंत्री चुनाव हार गए हैं

न‌ई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज शाम राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में बस कुछ ही घंटे बचे हैं।इस दौरान सभी मोदी कैबिनेट में सीट बंटवारे पर नजर जमाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश में इस बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 33 सीटें मिली है।ऐसे में मोदी कैबिनेट में यूपी के मंत्रियों का कोटा भी कम होना निश्चित माना जा रहा है। पिछली सरकार में यूपी से मोदी कैबिनेट में 12 मंत्री थे। उनमें से 7 मंत्री चुनाव हार गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार मोदी कैबिनेट में यूपी से कुछ ही सांसद को मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी।ऐसे में नई मोदी कैबिनेट में एनडीए के यूपी में घटक दल अपना दल (एस) की मुखिया अनुप्रिया पटेल और रालोद मुखिया जयंत चौधरी को कैबिनेट में जगह मिलना तय माना जा रहा है।

इसके अलावा पिछली कैबिनेट के जिन 4 मंत्रियों ने जीत दर्ज की है। उनमें लखनऊ से राजनाथ सिंह, आगरा से एसपी सिंह बघेल, महाराजगंज से पंकज चौधरी को भी दोबारा मंत्री बनाया जा सकता है। बरहाल पिछली बार राज्यसभा कोटे से मंत्री बने बीएल वर्मा के लिए इस बार राह आसान नहीं है।मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में यूपी से जिन चेहरों की दावेदारी लग रही है, उनमें राजनाथ सिंह, एसपी सिंह बघेल, डॉ महेश शर्मा, स्मृति ईरानी, जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल को मौका दिया जा सकता है।

राजनाथ सिंहः राजनाथ सिंह का मंत्री बनाना लगभग तय है, क्योंकि राजनाथ सिंह भाजपा के दिग्गज नेता हैं और पिछली कैबिनेट में केंद्रीय रक्षा मंत्री हैं।इसके अलावा 2005 से लेकर 2009 और 2013 से 2014 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। एसपी सिंह बघेलः सत्यपाल सिंह बघेल आगरा से सांसद चुने गए हैं।एसपी सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 2.71 लाख मतों के अंतर से हराया है।हाल ही में मोदी सरकार में कानून और स्वास्थ्य राज्य मंत्री रहे हैं।एसपी सिंह बघेल समुदाय से आते हैं।ऐसे में उनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। डॉ महेश शर्माः डॉ. महेश शर्मा ने गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। महेश शर्मा ने सपा को 5.59 लाख वोट के अंतर से हराया।यह यूपी की सबसे बड़ी जीत है। ऐसे में अब महेश शर्मा को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

स्मृति ईरानीः स्मृति ईरानी भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। स्मृति ईरानी मोदी कैबिनेट में महिला बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं। बरहाल इस बार स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव हार गईं, लेकिन उन्हें मोदी कैबिनेट में एक फिर मौका मिल सकता है,क्योंकि साल 2014 में भी अमेठी से हारने के बावजूद मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी थीं। स्मृति ईरानी राज्यसभा के माध्यम से मानव संसाधन विकास मंत्रालय दिया गया था। जयंत चौधरीः भाजपा की सहयोगी पार्टी रालोद के दोनों प्रत्‍याशी चुनाव जीत गए हैं।अब रालोद मुखिया जयंत चौधरी को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।चुनाव से ठीक पहले जयंत चौधरी एनडीए में शामिल हुए थे।बता दें कि जयंत चौधरी पश्चिम यूपी में जाट और किसान बाहुल्य इलाके से आते हैं।इस बार भाजपा के जाट फेस और कैबिनेट मंत्री संजीव बालियान चुनाव हार गए हैं।जयंत भी जाट हैं, ऐसे में भाजपा इस समुदाय को साधने का मौका नहीं गंवाना चाहेगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading