नवरात्रि खानपान : नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और कैसे खाएं, पढ़ें

व्रत में अगर आप साबूदाने की खिचड़ी बनाकर खाते हैं, और साबूदाना आपको नुकसान करता है, तो आप इसमें दही का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको अतिरिक्त उर्जा मिलेगी और दही पेट की परेशानियों को खत्म करने में मदद करेगा। इससे बार-बार प्यास भी नहीं लगेगी।

नवरात्रि उपवास के दौरान कुछ लोग केवल फलाहार लेकर नौ दिन गुजारते हैं, तो कुछ व्रत का खाना खाते हैं। अगर आप व्रत के खाने में स्वाद को और बढ़ाना चाहते हैं, और उसमें सेहत का तड़का डालना चाहते हैं तो आजमाएं यह
10 बेहतरीन टिप्स –
1
आप अगर चाहें तो फ्रूट और वेजिटेबल मिक्स कर सलाद बना सकते हैं, और स्वाद के लिए इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें। यह आप का पेट भी जल्दी भर देगा और स्वाद भी देगा।
2
अगर आपको साबूदाने की खीर पसंद नहीं है, मिर्च वाला खाना भी आपको पसंद नहीं है, तो आप साबूदाने की मीठी खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। इसे घी और शक्कर के साथ बनाया जाता है और यह ताकत भी देती है।
3
आलू चिप्स या अन्य तली हुई चीजों को खाने के बजाए, कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की बनी चीजों का प्रयोग बेहतर होगा। इन्हें स्वादनुसार मीठा या नमकीन बना सकते हैं। इसके साथ आप कुछ फल या खीरा व टमाटर ले सकते हैं।
4
आलू का अत्यधि‍क प्रयोग करने के बजाए आप दही में कुट्टू का आटा, मूंगफली के पिसे हुए दाने और आलू डालकर फरियाली कढ़ी बना सकते हैं। यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छी होगी। इससे गैस या पेट की अन्य समस्याओं से भी बचाव हो जाएगा।
5
कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की पूरी बनाने के बजाए आप इसकी रोटी बना सकते हैं। यह हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी।
6
व्रत में अगर आप साबूदाने की खिचड़ी बनाकर खाते हैं, और साबूदाना आपको नुकसान करता है, तो आप इसमें दही का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको अतिरिक्त उर्जा मिलेगी और दही पेट की परेशानियों को खत्म करने में मदद करेगा। इससे बार-बार प्यास भी नहीं लगेगी।
7
अगर तला व मसालेदार कुछ न खाना हो, तो आप दूध और केले का बना मिल्कशेक दिन में दो से तीन बार ले सकते हैं। इससे भूख भी नहीं लगेगी और पूरा दिन एनर्जी बनी रहेगी।
8
फ्रूट रायता भी आपकी जरूरत को पूरा करने में मदद करेगा। दही में अपने अनुसार फलों और सूखे मेवों को मिलाकर रायता बना लें। इससे आपको ताकत भी मिलेगी और एनर्जी भी।
9 सूखे मेवों का सेवन भी आपको उर्जा और कैलोरी दोनों दे सकता है। इनका कम मात्रा में सेवन करने पर भी आपको कुछ और खाने की जरूरत महसूस नहीं होगी।
10 आपको अगर तरह पदार्थ ही लेना है, तो कुट्टू व सिंगाड़े के आटे की दूध के साथ मीठी कढ़ी बना सकते हैं। इसके अलावा शकरकंद का हलवा व उबले हुए कंद भी आपके शरीर को देर तक एनर्जी देने में मदद करेंगे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

41 minutes ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

46 minutes ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

53 minutes ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

58 minutes ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

1 hour ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

4 hours ago

This website uses cookies.