नवविवाहिता नदी में डूबी,तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में यमुना नहर में पूजन सामग्री विसर्जित करने के दौरान नव विवाहिता का पांव फिसल गया,जिससे वह यमुना नहर में गिर गई।युवती को नहर में गिरते हुआ देखकर आसपास मौजूद लोगों ने गुहार लगाई।

ब्रजेंद्र तिवारी, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में यमुना नहर में पूजन सामग्री विसर्जित करने के दौरान नव विवाहिता का पांव फिसल गया,जिससे वह यमुना नहर में गिर गई।युवती को नहर में गिरते हुआ देखकर आसपास मौजूद लोगों ने गुहार लगाई।

मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश कराई,लेकिन युवती की अभी तलाश नहीं की जा सकी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लडवा गांव की रहने वाली 27 वर्षीय शिवानी चार दिन पहले बेहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गंदेवड गांव में अपने मायके आई हुई थी।

रविवार को मायके से स्कूटी पर सवार होकर शिवानी अपनी सहेली साक्षी को साथ लेकर पूर्वी यमुना नहर में पूजा का सामान विसर्जित करने आई हुई थी।जब वह यमुना नदी में पूजा का सामान विसर्जित कर रही थी उसी दौरान उसका पैर फिसल गया।शिवानी को नहर में गिरते हुए देखकर साक्षी ने शोर मचाना शुरू कर दिया।जिससे आसपास के तमाम लोग इकट्ठा हो गए।लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।पानी के तेज बहाव के कारण शिवानी दूर दूर तक दिखाई नही पड़ रही थी।मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

नहर में युवती की तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर बुलाई गई।नगर में युवती की तलाशी का लगातार अभियान जारी है।मौके पर पीएसी के जवान भी पहुंचे।शिवानी की सहेली साक्षी ने घर पहुंचकर शिवानी के नहर में डूबने की जानकारी दी।जिससे परिवार में कोहराम मच गया।परिजन रोते बिलखते तत्काल मौके पर पहुंचे।

देर शाम तक शिवानी की खोज जारी रही।जानकारी के मुताबिक अमीचंद की बेटी शिवानी कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत लडवा गांव के रहने वाले निशांत से छः माह पहले विवाह हुआ था।जहां से 4 दिन पहले शिवानी वापस अपने मायके आई थी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

7 minutes ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

15 minutes ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

24 minutes ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

32 minutes ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

40 minutes ago

बालिका व बालक गृह का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को निर्देश

कानपुर नगर: कानपुर नगर में जिला जज चवन प्रकाश, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और जिला…

1 hour ago

This website uses cookies.