G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के पातेपुर,नबीपुर तथा अकबरपुर कस्बे में शनिवार को नवाकांति समिति के तत्वाधान में प्रधानमंत्री के एक पौधा मां के नाम वृहद कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाकर भिन्न भिन्न किस्म के फलदार,छायादार पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर पेड़ पौधों को बचाने का संदेश दिया गया।तहसील क्षेत्र के पातेपुर,नवीपुर तथा अकबरपुर कस्बे में शनिवार को नवाकांति समिति के तत्वाधान में पर्यावरण बचाओ अभियान चलाया गया।
इस दौरान अलग अलग किस्म के फलदार छायादार पौधे रोपित किए गए।मुख्य अतिथि रामकिशन त्यागी ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण को बचाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।ये हवा को शुद्ध रखते हैं साथ ही जल संरक्षण का कार्य भी करते हैं।पेड़ पौधों के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए हमारा कर्तव्य है कि हम इन्हें अनावश्यक रूप से न काटें बल्कि इनकी रक्षा करें।सोसाइटी अलग अलग जनपदों में पेड़ लगाओ अभियान चला रही है।समिति देश के कई राज्यों में सोशल वर्क का काम कर रही है।
समिति द्वारा देश के अलग अलग स्थानों पर प्रौढ़ शिक्षा केंद्र,सिलाई प्रशिक्षण केंद्र,कोचिंग सेंटर,वोकेशनल सेंटर,कंप्यूटर सेंटर,प्रेगनेंट वीमेन हेल्प प्रोग्राम,बॉर्वेल प्रोग्राम इत्यादि सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराई जा रही है।यह समस्त कार्य समिति के डायरेक्टर कांतिलाल के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं।इस मौके पर संजय मसीह,कलावती त्यागी,सावित्री शर्मा,गोकर्णनाथ,रवि,हरिओम त्यागी,प्रदीप कुमार,अमित कुमार,रमाकांत,वीरेंद्र कुमार, रामखेलावन,सुमन त्यागी,सोनी,गुडिया आदि मौजूद रहे।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.