सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जनपद के नवागंतुक जिलाधिकारी आलोक सिंह ने आज मुख्यालय स्थित कोषागार पहुँचे जहाँ सबसे पहले अपना कार्यभार ग्रहण किया और कोषाधिकारी संजय कुमार सिंह के साथ डबल लाक और कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद अपने सहयोगी अपर जिलाधिकारी जे पी गुप्ता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)अमित कुमार राठौर के साथ नाजिर सदर रजनीश द्विवेदी को लेकर सभी प्रमुख पटलों की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने मालखाने के रखरखाव का भी जायजा लिया। और राजस्व अभिलेखागार में बस्तों का रख रखाव दुरूस्त करने व साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिये। तदोपरान्त उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं को जनता के मध्य क्रियान्वित करने के साथ ही, जनता की समस्याओं को भी प्राथमिकता से दूर किया जायेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमित कुमार राठौर, उप जिलाधिकारी अकबरपुर शुरभि शर्मा, मुख्य कोषाधिकारी संजय कुमार सिंह आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के क्रम में मा0 राज्यमंत्री, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान…
कानपुर देहात।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र आज अपनी 79वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मना…
कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…
कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…
This website uses cookies.