कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

परिषदीय स्कूलों में बच्चों को समय पर मिलेंगी पाठ्य पुस्तकें

आगामी शैक्षिक सत्र 2024-25 में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को समय पर पाठ्यपुस्तकें मिल जाएंगी। इस बार किताबों को लेकर लेटलतीफी के आसार नहीं हैं।

Story Highlights
  • हरहाल में विद्यालयों तक पाठ्यपुस्तकें पहुंचाने के निर्देश

राजेश कटियार, कानपुर देहात। आगामी शैक्षिक सत्र 2024-25 में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को समय पर पाठ्यपुस्तकें मिल जाएंगी। इस बार किताबों को लेकर लेटलतीफी के आसार नहीं हैं। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि हरहाल में विद्यालयों तक पाठ्यपुस्तकें पहुंचाई जाएं। परिषदीय विद्यालयों में अगले शैक्षिक सत्र के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण हेतु परिवहन व्यवस्था के संबंध में समिति द्वारा नियमानुसार शासनादेश में निहित प्रविधानो के तहत सत्यापन कराते हुए वितरण कराया जाए। पाठ्य पुस्तकों का ब्लॉक स्तर में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भंडारण करते हुए परिषदीय विद्यालयों में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की दर के अनुसार परिवहन दर व श्रमिकों की दर श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मजदूरी तय की जाएगी। विभाग से निर्देश दिए हैं कि सम्बन्धित अधिकारी पाठ्य पुस्तकें समय से वितरण के लिए कार्ययोजना बना लें। पाठ्य पुस्तकों का निर्धारित समय में वितरण सुनिश्चित किया जाए।

अब तक शिक्षक ढोते आए हैं पुस्तकें-

बीते वर्षों में विद्यालयों तक पुस्तकें शायद ही कुछ स्कूलों तक पहुंचाई गई हों शिक्षक पहले बीआरसी से अपने विद्यालयों तक निजी व्यय पर पुस्तकें लेकर जाते थे। बीते तीन वर्षों से शिक्षक बीआरसी की बजाए संकुल केन्द्र से ढो रहे हैं। शासनादेश के बावजूद विभागीय अधिकारी इसका पालन करते नहीं दिखे हैं। इस कारण स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि सीधे विद्यालयों तक पाठ्य पुस्तकें पहुंचेंगी।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading