कानपुर देहात

नहर में नहाने गए 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां पर नहर में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबकर मौत हो गई।

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां पर नहर में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबकर मौत हो गई।मृतक की पहचान कानपुर के रेउना के गिरसी गांव निवासी प्रदीप कुमार के पुत्र अनुराग के रूप में हुई है।प्रदीप कुमार पेशे से टेलर हैं।

अनुराग अपनी ममेरी बहन अंशिका के साथ साइकिल चलाने और नहाने के लिए गांव के बाहर गया था।जब अंशिका साइकिल चला रही थी तो अनुराग अन्य बच्चों को देखकर नहर में नहाने के लिए चला गया।इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।कुछ देर बाद जब लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे तुरंत बाहर निकाला।गंभीर हालत में अनुराग को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अनुराग की मौत से मां अर्चना,पिता,भाई आयुष का रो रो कर बुरा हाल था।अनुराग कक्षा 5 का छात्र था।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

किशोरपुर में ‘डिजिटल क्रांति’: जयदेवी राजाराम चैरिटी फाउंडेशन ने खोला अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब

कानपुर देहात : जयदेवी राजाराम चैरिटी फाउंडेशन और किशोरपुर के निवासी सुशील सचान व अकबाल…

4 hours ago

कानपुर सेंट्रल पर बिछुड़ी अनुष्का, नौ दिन बाद पिता-भाई से मिलकर मुस्कुराया परिवार

कानपुर: देवरिया जनपद की 14 वर्षीय अनुष्का सिंह के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पानी…

4 hours ago

यूपी रोडवेज कानपुर में महिला संविदा परिचालकों की भर्ती, 25 जुलाई को रोजगार मेला

कानपुर नगर: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC), कानपुर क्षेत्र, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा…

4 hours ago

माती डिपो में अनिल यादव अध्यक्ष, अक्षय गौड़ मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात:  आज माती  स्थित रोडवेज के माती डिपो में संयुक्त परिषद के…

5 hours ago

कानपुर देहात के SC हॉस्टलों में प्रवेश अब ऑनलाइन

कानपुर देहात: जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने…

6 hours ago

कानपुर देहात पुलिस ने सुलझाई कुदौली चोरी की वारदात, दो चोर गिरफ्तार

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के कुशल निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध…

6 hours ago

This website uses cookies.