G-4NBN9P2G16

नाजायज चाकू के साथ एक जिला बदर अपराधी को भोगनीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना भोगनीपुर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद करके उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं

कानपुर देहात।थाना भोगनीपुर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद करके उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

मालूम हो कि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, आलोक सिंह व श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर रेन्ज, कानपुर, जोगेन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना भोगनीपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना परदिनांक 22.03.2024 की रात्रि में जिलाबदर अभियुक्त लुकमान पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम चाँदापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 35 वर्ष को मय 01 अदद नाजायज चाकू के साथ ग्राम चाँदापुर से 50 मीटर पहले थाना भोगनीपुर से गिरफ्तार कर लिया…. पुलिस ने बताया है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 72/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व धारा 10 गुण्डा अधिनियम थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात पंजीकृत करके उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त द्वारा पुलिस को बताया गया है कि वह जिलाबदर किया गया था तथा उसकी उसके गाँव में कई लोगों से दुश्मनी भी है इसलिये वह अपनी सुरक्षा के लिये चाकू अपने पास रखता है …. उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने मेंप्र0नि0 श्री अंजन कुमार सिंह थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात, उ0नि0 आनन्द कुमार थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात, हे0का0 524 आदेश कुमार थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात, हे0का0 324 शशिभानु तिवारी थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात का सराहनीय योगदान रहा…

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.