कानपुर देहात : पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। थाना रसूलाबाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
क्या था मामला:
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बीते 10 फरवरी को थाना पर एक युवक के विरुद्ध थाना क्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने संबंधी मामला पंजीकृत किया गया था।
आरोपी गिरफ्तार:
मामले में आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी कानपुर नगर के नरवल थाना क्षेत्र के शिशुपुर नवगवां निवासी विजय उर्फ सचिन यादव को तिस्ती चौकी के शहबाजपुर नहर पुल से दबोच लिया।
पुलिस टीम की भूमिका:
आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह चौकी प्रभारी तिस्ती, हेड कांस्टेबल इंद्रेश सिंह व कांस्टेबल सूर्य सेन यादव का सराहनीय योगदान रहा है।
आरोपी को भेजा गया न्यायालय:
आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भी दिया गया है।
कानपुर देहात: कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और कानपुर रेंज के पुलिस…
कानपुर देहात: कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और कानपुर रेंज के पुलिस…
प्रांजल सचान, कानपुर नगर: शांतनु कुमार श्रीवास्तव ने आज जिला सूचना कार्यालय, कानपुर नगर के…
कानपुर देहात: जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।शिवली थाना क्षेत्र के मकरंदपुर बथां…
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के उलरापुर गांव में…
कानपुर देहात। बताते चले कि जनपद कानपुर देहात में 10 विकासखंड है जिनमे से वर्ष…
This website uses cookies.