कानपुर देहात

नाबालिग को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, शिवली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, शिवली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक शिवली, मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि बीते 13 दिसंबर 2024 को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर दी थी। इसमें आरोप था कि भोगनीपुर के मोहिदियापुर निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने पीड़िता और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

उपनिरीक्षक केशव देव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए रविवार को पीड़िता किशोरी को बरामद कर लिया और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। हालांकि, आरोपी धीरेंद्र सिंह मौके से फरार होने में सफल रहा था। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापामारी की और आरोपी धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू को थाना क्षेत्र के बैरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई जनपद में महिला संबंधी अपराधों पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

“रसूलाबाद में गूंजी कौमी एकता की गूंज, हाजी फैजान खान की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा”

कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जीएन इंटर कॉलेज…

12 hours ago

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

1 day ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

1 day ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

1 day ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

1 day ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

1 day ago

This website uses cookies.