G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप

पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, विशेषकर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना मंगलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, विशेषकर महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना मंगलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिससे अपराध जगत में हड़कंप मच गया है।

प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला बीते 05 जनवरी 2025 का है, जब एक महिला ने थाना रसूलाबाद के रजपुरवा उसरी बिलाहा निवासी आकाश के विरुद्ध अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए सोमवार को पीड़िता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर, मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी आकाश को सोमवार शाम करीब चार बजे थाना क्षेत्र के बहवलपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद, पुलिस ने उसे विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आपराधिक तत्वों में भय का माहौल है और महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.