G-4NBN9P2G16
औरैया

नारी सशक्तिकरण : योग सिखाने के साथ महिलाओं को सशक्त बना रही ऋतु वर्मा

गुंजन रोड पर स्थित गुंजन मंडपम में श्रेष्ठ योगा सेंटर की योगा प्रशिक्षिका ऋतु वर्मा  ने लोगों को लिए एक महीने तक फ्री योगा क्लासिस चला रही है ,और बाहरी लोगों के लिए सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक ऑफ व  ऑनलाइन क्लास एक साथ चलाती है , वहीं लोगो को योग करकरा स्वस्थ्य रहने के टिप्स देती है।

दिबियापुर,औरैया,अमन यात्रा । गुंजन रोड पर स्थित गुंजन मंडपम में श्रेष्ठ योगा सेंटर की योगा प्रशिक्षिका ऋतु वर्मा  ने लोगों को लिए एक महीने तक फ्री योगा क्लासिस चला रही है ,और बाहरी लोगों के लिए सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक ऑफ व  ऑनलाइन क्लास एक साथ चलाती है , वहीं लोगो को योग करकरा स्वस्थ्य रहने के टिप्स देती है। योगा सीखने के लिए बहुत संख्या में लोग हिस्सा ले रहे है। योगा प्रशिक्षिका ऋतु वर्मा  सभी को योग का प्रशिक्षण  और योगाभ्यास कराती है। उन्होंने योगा के कई तरह के तरीके और उनसे होने वाले फायदों को बारीकी से बताया। ऋतु वर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है।

हमें अपने शरीर को अहार विहार, योगाभ्यास एवं विचारों के द्वारा स्वास्थ्य रहने का सतत प्रयास करना चाहिए, जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। वहीं योगा प्रशिक्षिका के द्वारा चलाई जा रहे योगाभ्यास का निरीक्षण औरैया ब्लक के खंड विकास अधिकारी ने किया, और उन्होंने रोजाना योगाभ्यास कराने के लिए योगा संचालिका ऋतु वर्मा की सराहना की। वहीं योगा संचालिका ऋतु वर्मा ने लड़कियों को सीखने पर ज्यादा जोर दिया । मालूम हो कि ऋतु वर्मा श्रेष्ठ कला संगम फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्षा भी है और यह कार्यकम बालिका सशक्तिकरण अभियान के द्वारा चलाया जा रहा है। योगा के बाद वह लडकियो को सेल्फ डिफेंस भी सिखा रही है। उन्होंने इस कार्यकम में लोगो से हिस्सा लेने की अपील की।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

4 minutes ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

8 minutes ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

12 minutes ago

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

37 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

40 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

40 minutes ago

This website uses cookies.