G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

निजी अस्पताल में युवक की मौत,परिजनों ने कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

कानपुर देहात के रूरा कस्बे में एक निजी अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है। पेट दर्द के इलाज के दौरान 32 वर्षीय मुकेश शर्मा की मौत हो गई।

पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा कस्बे में एक निजी अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है। पेट दर्द के इलाज के दौरान 32 वर्षीय मुकेश शर्मा की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।शुक्रवार दोपहर को अंबेडकर नगर निवासी मुकेश शर्मा को पेट दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मृतक के भाई बिक्की शर्मा के अनुसार अस्पताल के कर्मचारियों ने डॉक्टर की अनुपस्थिति में ही इलाज जारी रखा।शनिवार देर शाम मरीज की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।मुकेश शर्मा की मौत की खबर से पत्नी क्षमा,मां मालती समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया।

परिजनों ने शव को सड़क पर रख अकबरपुर रूरा मार्ग जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि अस्पताल को सील किया जाए और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को संभाला।अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर मुआवजे पर सहमति बनने के बाद यातायात बहाल कराया।पुलिस ने बताया कि गलत इलाज के आरोपों की जांच की जा रही है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

27 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

50 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.