G-4NBN9P2G16
ब्रजेंद्र तिवारी,पुखरायां।पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए गुरुवार देर रात्रि अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए निरीक्षक,उपनिरीक्षक,मुख्य आरक्षी तथा आरक्षी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार पीआरओ टू पुलिस अधीक्षक/प्रभारी मीडिया सेल में तैनात निरीक्षक प्रवीन कुमार को प्रभारी साइबर थाना नियुक्त किया गया है।वहीं निरीक्षक रजनीश कुमार को प्रभारी मीडिया सेल से हटाकर साइबर थाना निरीक्षक अतिरिक्त,अनूप निगम को प्रभारी साइबर सेल से पीआरओ टू पुलिस अधीक्षक/प्रभारी मीडिया सेल,उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को थाना रूरा से थाना मूसानगर किया गया ।
स्थानांतरण निरस्त कर थाना रसूलाबाद,हेड कांस्टेबल पंकज कुमार को पुलिस लाइन से अभियोजन कार्यालय,महिला आरक्षी नसरा को सम्मन सेल से साइबर थाना,महिला कांस्टेबल रुचि सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ से अभियोजन कार्यालय,आरक्षी अभिनय कुमार को पुलिस लाइन से साइबर थाना,आरक्षी सारुख खान को थाना अकबरपुर से साइबर थाना,हेड कांस्टेबल यशवीर सिंह को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस,हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस तथा आरक्षी विपिन कुमार को थाना सिकंदरा से थाना मूसानगर भेजा गया है।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.