ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने शुक्रवार देर रात्रि अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए निरीक्षकों उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।उन्हे तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार कानपुर देहात जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश से पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने शुक्रवार देर रात्रि एक बार फिर अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाकर निरीक्षकों,उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया।रीना सिंह को थानाध्यक्ष महिला थाना से हटाकर देवराहट थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं उपनिरीक्षक मोनू शाक्य को अकबरपुर थाने से हटाकर महिला थाने का थानाध्यक्ष तथा लक्ष्मण सिंह को थानाध्यक्ष देवराहट से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना भोगनीपुर बनाया गया है।समस्त निरीक्षकों उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…
This website uses cookies.