कानपुर देहात

निर्मम हत्या मामले में हत्यारोपी बहनोई गिरफ्तार

शिवली थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र के प्रतापपुर उदैत में बीते रात्रि पारिवारिक विवाद में बहनोई द्वारा साले की फावड़े से की गई निर्मम हत्या के मामले में हत्यारोपी को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। शिवली थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र के प्रतापपुर उदैत में बीते रात्रि पारिवारिक विवाद में बहनोई द्वारा साले की फावड़े से की गई निर्मम हत्या के मामले में हत्यारोपी को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।
बताते चलें कि बीते रात्रि थाना क्षेत्र के प्रतापपुर उदैत गांव में पारिवारिक विवाद के चलते बहनोई राकेश ने अपने साले विश्वनाथ उर्फ विश्वंभर उम्र करीब 60 वर्ष की फावड़े से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।
तत्पश्चात वह खून से लथपथ लाश को छोड़कर मौके से फरार हो गया था।सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था तथा फरार आरोपी की तलाश में जुट गई थी।थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी राकेश को महज 24 घंटे के अंदर धर दबोचा।पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल फावड़ा बरामद कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

16 hours ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

16 hours ago

कानपुर देहात: पुलिस भर्ती प्रशिक्षण की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात,: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की…

16 hours ago

बिजाहरा का लाल अमर हुआ: सूबेदार गुरुशरण को नम आँखों से दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात,: कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का बिजाहरा गांव आज अपने एक वीर…

16 hours ago

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

21 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

2 days ago

This website uses cookies.