निलम्बित शिक्षकों की बहाली में बंद होगा उत्पीड़न का खेल

अब निलम्बन के बाद तैनाती के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न बंद होगा। निलम्बन के बाद इसे मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। वहीं बहाली के समय दंड की स्थिति में दूसरे ब्लॉक के एकल या शून्य शिक्षक वाले स्कूलों में तैनाती दी जाएगी।

लखनऊ/ कानपुर देहात। अब निलम्बन के बाद तैनाती के नाम पर शिक्षकों का उत्पीड़न बंद होगा। निलम्बन के बाद इसे मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। वहीं बहाली के समय दंड की स्थिति में दूसरे ब्लॉक के एकल या शून्य शिक्षक वाले स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने एनआईसी को पत्र लिखकर पोर्टल में ये परिवर्तन करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी जिस दिन निलम्बन का आदेश जारी करेंगे उसी दिन पोर्टल पर सस्पेंड का ट्रांजेक्शन कर बीएसए द्वारा वेरिफाई किया जाएगा। शिक्षक की सर्विस बुक में इसकी एंट्री स्वत: अंकित होगी। जब शिक्षकों का वेतन बनेगा तब निलम्बन की एंट्री स्वत: दिखेगी और अधिकारी को इसके लिए कोई अलग से एंट्री नहीं करनी पड़ेगी। वेतन भुगतान के लिए निलम्बन अवधि का 50, 70 और शून्य फीसदी वेतन का विकल्प भी रहेगा। निलम्बन के बाद बहाली का आदेश भी पोर्टल पर अपडेट किया जाना है। बहाली का विवरण अंकित व वेरिफाई होने के बाद यह सर्विस बुक में स्वत: अंकित हो जाएगा।

अभी बहाली में चल रहा है गोरखधंधा- बिना किसी दण्ड के बहाली की स्थिति में उसी विद्यालय में तैनाती दी जाएगी जबकि लघु दण्ड के रूप में उसी ब्लॉक के सबसे अधिक आवश्यकता वाले विद्यालय और दीर्घदण्ड में दूसरे ब्लॉक या जिले के किसी एकल या शून्य शिक्षक वाले स्कूल को चुना जाएगा। यह आवंटित स्कूल संबंधित शिक्षक के बहाली आदेश और सर्विस बुक में स्वत: अंकित हो जाएगा। विद्यालय आवंटित करने के लिए शून्य शिक्षक, एकल शिक्षक और दो शिक्षक वाले स्कूलों की भी सूची जारी होगी जोकि मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट रहेगी।
अभी तक शिक्षकों की बहाली के नाम पर खूब खेल चलता है। आपसी सांठगांठ से शिक्षक खुद निलम्बित होते हैं और बहाली अपने मनचाहे स्कूलों में ले लेते हैं। वहीं कई बार कुछ शिक्षकों को निलम्बन के बाद बहाली के लिए दौड़ाया भी जाता है ये ऐसे शिक्षक होते हैं जो बीएसए कार्यालय में सुविधा शुल्क नहीं देते हैं। अब उन्हें भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

स्वरोजगार की ओर एक कदम: खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

पुखरायां – स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मलासा विकासखंड के बरौर कस्बे में दो…

39 minutes ago

कानपुर देहात: बरौर पुलिस और एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा

कानपुर देहात– अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए, बरौर पुलिस और…

48 minutes ago

पुखरायां के छात्र ऋषभ यादव को मिली ‘सेवा’ संस्था की छात्रवृत्ति

रामसेवक वर्मा, कानपुर देहात: पुखरायां स्थित राजरानी दुलीचंद इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र ऋषभ…

55 minutes ago

शादी से इनकार पर किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास, 17 दिन बाद इलाज के दौरान मौत

फतेहपुर, – फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी ने प्रेम प्रसंग में मिले…

1 hour ago

शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री और बीईओ से की भेंट

कानपुर देहात – अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा 1 सितंबर को पूरे देश में…

2 hours ago

डीएम की पहल: 14 पीड़ित महिलाओं को 54 लाख की सहायता, ‘रानी लक्ष्मीबाई योजना’ बनी सहारा

कानपुर नगर – जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के सक्रिय हस्तक्षेप के कारण 'रानी लक्ष्मीबाई महिला…

2 hours ago

This website uses cookies.