G-4NBN9P2G16

निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर गदाई खेड़ा द्वारा निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम पिलखिनी में किया गया।

 

पुखरायां : आयुष्मान आरोग्य मंदिर गदाई खेड़ा द्वारा निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम पिलखिनी में किया गया। शिविर में कुल मरीज- 91, जिसमे बीपी की जांच- 57, वजन की जांच- 77 लोगों की गई। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवम यूनानी अधिकारी डा मनोज वर्मा के दिशा निर्देशन में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन पिलखिनी गांव में किया गया।

चिकित्सा अधिकारी डा पवन सिंह एमडी आयुर्वेद और योगप्रशिक्षक जयप्रकाश जी ने आए हुऐ मरीजों को योग की जानकारी दी आयुष्मान आरोग्य मंदिर गदाई खेड़ा  से विमलेश कुमार कर्मचारी उपस्थित रहे। चिकित्सा अधिकारी डा पवन सिंह एमडी आयुर्वेद ने ग्रामीणों को बताया कि  कमर दर्द के कई कारण हो सकते हैं। कुछ सामान्य कारणों में शामिल हैं-

  1. मांसपेशियों का खिंचाव: अधिक वजन उठाना, अचानक से मोड़ना या अधिक समय तक बैठने से मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।
  2. रीढ़ की समस्याएं: रीढ़ की हड्डियों में संक्रमण, हर्नियेटेड डिस्क, या आर्थराइटिस से कमर दर्द हो सकता है।
  3. गलत मुद्रा: लंबे समय तक गलत मुद्रा में बैठना या खड़ा रहना भी कमर दर्द का कारण हो सकता है।
  4. आघात : किसी दुर्घटना या चोट से कमर दर्द हो सकता है।
  5. गर्भावस्था : गर्भवती महिलाओं में वजन बढ़ने और हॉर्मोनल परिवर्तन के कारण कमर दर्द हो सकता है।
  6. मोटापा : अधिक वजन होने से रीढ़ पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे कमर दर्द हो सकता है।
  7. दैनिक गतिविधियाँ : अनुचित ढंग से झुकना, उठाना या घूमना भी कमर दर्द का कारण बन सकता है।

घरेलू उपचार-

  1. आराम : कुछ दिनों के लिए आराम करना और अधिक शारीरिक कार्यों से बचना।
  2. ठंडा या गर्म पैक : प्रभावित क्षेत्र पर ठंडा या गर्म पैक लगाने से सूजन और दर्द में आराम मिल सकता है।
  3. दर्दनाशक दवाएं : सहजन हरशिंगार गुगुल लटजीरा आदि आयुर्वेदिक दवाएं दर्द को कम कर सकती हैं। फिजियोथेरेपी : व्यायाम और स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और दर्द में राहत मिलती है।
  4. सही मुद्रा : सही ढंग से बैठना, खड़ा होना और उठाना।
  5. वजन कम करना : यदि अधिक वजन है, तो इसे कम करना भी सहायक हो सकता है।
  6. चिकित्सकीय सलाह : यदि दर्द गंभीर है या लंबे समय तक रहता है, तो नजदीकी आयुर्वेदिक डॉक्टर से परामर्श लेना उचित होगा।

कमर दर्द के सही कारण का पता लगाने के लिए और उचित उपचार के लिए डॉक्टर से परामर्श करना सबसे अच्छा होता है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर गदाई खेड़ा पुखरायाँ कानपुर देहात द्वारा समय समय पर आयोजित होते रहेगें। सभासद श्रीकिशन विशेष सहयोग रहा। शिविर में लक्ष्मी शंकर यादव, संकेत  प्रजापति,  रामऔतार यादव,  महेंद्र सिंह पूर्व आर्मी मेडिकल कोर, राजकुमार पाल, मुलायम पाल,

गोरे सचान,प्रताप कश्यप,उमाशंकर गिहार रामविलास निषाद राजू सविता,सुरेश चंद्र,रामचंद्र गिहार, मुन्नू गिहार, अमित पाल आदि ने आयुर्वेदिक चिकत्सा शिविर का लाभ लिया सभी लोगों को आयुर्वेदिक औषधियों को दिया गया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सड़क हादसा: कानपुर देहात में बोलेरो और ट्रक की टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More

2 hours ago

मोनिका रानी: स्कूल शिक्षा की नई प्रभारी महानिदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More

3 hours ago

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

4 hours ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

4 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

4 hours ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.