निशुल्क योगा क्लास लॉफिंग थेरेपी का आयोजन 18 से 30 नवंबर तक

पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय महिला संगठन, बिलासपुर इकाई के तत्वावधान में निशुल्क योगा क्लास लॉफिंग थेरेपी का आयोजन 18 से 30 नवंबर तक उस्लापुर रोड में शुभम विहार के पास स्थित शिव मंदिर में किया गया है

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय महिला संगठन, बिलासपुर इकाई के तत्वावधान में निशुल्क योगा क्लास लॉफिंग थेरेपी का आयोजन 18 से 30 नवंबर तक उस्लापुर रोड में शुभम विहार के पास स्थित शिव मंदिर में किया गया है। यह योगा क्लास रोज सुबह आठ से नौ बजे के बीच होगी। पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ ने बताया कि क्लास में जॉइंट और कमर दर्द के खास योगासन के लिए मेडिटेशन और हीलिंग सेशन होगा। पायल ने बताया कि प्राणिक हीलिंग विशेषज्ञा जसप्रीत सिंह योगासन की क्लास लेंगी। जसप्रीत ने बताया कि प्राणिक हीलिंग के फाउंडर फिलिपिन्स के ग्रेंड मास्टर चाओ कोक सुई हैं।

उन्होंने बताया कि प्राणिक हीलिंग एक समग्र उपचार पद्धति है जो शारीरिक, भावनात्मक ओर मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित और बहाल करने के लिए प्राण (जीवन ऊर्जा ) का उपयोग करती है। जसप्रीत ने बताया कि योगा क्लास में शामिल होने से तनाव और चिंता से राहत मिलती है। शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ होता है। भावनात्मक संतुलन बढ़ता है। आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा मिलता है और जीवन शक्ति बढ़ती है। योगा क्लास की आयोजिका पायल शब्द लाठ ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा योगा क्लास में उपस्थित होकर शारीरिक कमजोरियों को दूर करने का आव्हान किया है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुखरायां में चला सघन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कंप

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

6 hours ago

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवराहट पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों के…

6 hours ago

चौकी प्रभारी सिठमरा रजनीश कुमार वर्मा ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मची अफरा तफरी

कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर देहात के सभी थानों…

6 hours ago

रनियां थाने में चार एस आई का तबादला, दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात के रनियां थाने में तैनात चार एस आई का स्थानांतरण हो गया।स्थानांतरित होने…

6 hours ago

कानपुर देहात में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान…

6 hours ago

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

9 hours ago

This website uses cookies.