G-4NBN9P2G16
नतीजे आने के बाद बिहार में बैठकों का दौर जारी है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने विधानसभा भंग करने की सिफारिश भी कर दी है। इधर, पटना में CM हाउस में NDA के घटक दलों की बैठक हुई। बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा, ‘विधायक दल का नेता चुनने के लिए 15 नवंबर को 12.30 बजे फिर से NDA की बैठक होगी।’ रविवार को ही NDA के नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
इस मीटिंग में JDU की तरफ से नीतीश कुमार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव और अशोक चौधरी ने हिस्सा लिया। भाजपा की तरफ से सुशील मोदी, नित्यानंद राय, संजय जायसवाल और हम पार्टी के जीतनराम मांझी शामिल हुए। VIP की तरफ से मुकेश सहनी पहुंचे।
एक दिन पहले नीतीश ने कहा था- जनता मालिक है
गुरुवार शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि जनता मालिक है, अभी फाइनल नहीं हुआ है। सभी घटक दल आपस में बातचीत करेंगे। विधानमंडल दल की बैठक उसके बाद होगी। बातचीत के बाद ही तय होगा कि कैसे क्या करना है। मुख्यमंत्री को लेकर फैसला NDA की बैठक में होगा। हमारा अभियान पूरे NDA के लिए था, लेकिन कैंडिडेट नहीं होने के बावजूद सिर्फ हमारी ही सीटों पर ढूंढ़-ढूंढ़कर उम्मीदवार खड़े कर नुकसान पहुंचाया गया।
सरकार के गठन के सभी पॉइंट्स पर होगी चर्चा
NDA की बैठक में सरकार बनाने के सभी पॉइंट्स पर बात होगी। इस बार JDU से ज्यादा सीटें लाकर भाजपा बड़े भाई की भूमिका में है, इसलिए सरकार में भाजपा के कितने मंत्री होंगे इस पर सहमति बनाने की कोशिश होगी। बैठक में इस पर भी चर्चा होगी कि हम और VIP पार्टी के कितने मंत्री होंगे, सरकार में उनकी कितनी भूमिका होगी।
सरकार बनाने को लेकर एक तरफ NDA की बैठक हुई तो दूसरी तरफ महागठबंधन में भी इस पर मंथन चल रहा है। महागठबंधन के टॉप नेताओं की नजर भी छोटे दलों की ओर है, खासकर HAM, VIP तथा AIMIM की तरफ। AIMIM के 5 विधायक जीते हैं।
NDA के पास बहुमत
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर हुए चुनाव में NDA ने 125 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। भाजपा को 74, जदयू को 43, राजद को 75, कांग्रेस को 19 सीटें मिलीं। भाकपा माले को 12 और अन्य के खाते में 8 सीटें गईं।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.