G-4NBN9P2G16
नोएडा

नोएडा फिल्म सिटी दुनिया में सबसे अच्छी होगी : खास बातचीत में बोले आशीष भूटानी- पैसे की कोई कमी नहीं

नोएडा एयरपोर्ट के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी रफ्तार पकड़ रहा है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण भूटानी ग्रुप करेगी। साथ में फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर हैं। भूटानी समूह के सीईओ आशीष भूटानी ने मंगलवार को 'हमारी टीम' से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा, "जेवर में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिल्म सिटी बनाई जाएगी

नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी रफ्तार पकड़ रहा है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण भूटानी ग्रुप करेगी। साथ में फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर हैं। भूटानी समूह के सीईओ आशीष भूटानी ने मंगलवार को ‘हमारी टीम’ से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा, “जेवर में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिल्म सिटी बनाई जाएगी। प्रोजेक्ट में बजट की कोई कमी नहीं आएगी। यूपी सरकार भरपूर मदद कर रही है।” बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले फिल्म सिटी बनने का काम शुरू हो जाएगा। फिल्म सिटी बनने के बाद देश और विदेश के कलाकार यहां आकर फिल्म निर्माण कर सकेंगे।

अंतिम चरण में आर्किटेक्ट कंपनी का चयन

भूटानी ग्रुप के सीईओ अशीष भूटानी ने कहा, “नोएडा एयरपोर्ट के पास विश्व की सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी बनाई जा सकती है। यह आदर्श लोकेशन है। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। फिलहाल फिल्म सिटी को बनाने के लिए विश्व की दो सबसे बेहतरीन आर्किटेक्ट कंपनी की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिसमें एक कंपनी दुबई और दूसरी कनाड़ा की है। वहीं, उन्होंने बताया कि भूटानी ग्रुप देश और विदेश की बेहतरीन फिल्म इंडस्ट्री का दौरा कर रहा है। यह रिसर्च होने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिससे नोएडा में बनने वाला फिल्म सिटी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ में गिना जाए।”

कला का जादू बिखेरते नजर आएंगे कलाकार : सीईओ

अशीष भूटानी ने आगे बताया, “यह परियोजना गौतम बुद्ध नगर के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। जल्द ही, यहां बॉलीवुड के प्रतिष्ठित कलाकार और फिल्म निर्माता अपनी कला का जादू बिखेरते नजर आएंगे। यह स्थान न केवल फिल्म शूटिंग का केंद्र बनेगा, बल्कि सिनेमा जगत के लिए एक नया घर भी बन जाएगा। दुनिया में सबसे सफल दो फिल्म सिटी चाइनीज और अमेरिकन हैं। उनकी खूबियां क्या हैं? इसका हम अध्ययन कर रहे हैं। उनकी कमियां क्या हैं? यह भी पता लगा रहे हैं। हमारे देश में हैदराबाद की रामोजी राव फिल्म सिटी सक्सेसफुल रही है। उसका अध्ययन कर चुके हैं।”

भारतीय सिनेमा का इतिहास बनेगा फिल्म सिटी : अशीष भूटानी

उन्होंने बताया कि फिल्म सिटी के शीघ्र शुभारंभ की यह घोषणा निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगी। यह न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि देश के सिनेमा जगत में भी एक नया केंद्र स्थापित करेगी। आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा की यह फिल्म सिटी भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है। आशीष भूटानी ने निवेश की जरूरत पर कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार ने इस फिल्म सिटी का मॉडल बहुत अच्छा बनाया है। इसकी लोकेशन बहुत अच्छी है। हमें बजट की कोई समस्या आने वाली नहीं है।”

हमारी टीम के एक सवाल पर उन्होंने कहा, “यह सही बात है कि फिल्म सिटी प्रोजेक्ट में निवेश बड़ा है और इसके रिटर्न धीमे हैं, लेकिन इस परियोजना का एक मजबूत पक्ष है। इसमें कमर्शियल लैंड है। जिसके जरिए पैसा आसानी से मिल जाएगा। इस कारण बजट अवेबिलिटी में कोई दिक्कत नहीं आएगी।”

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

11 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

12 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

12 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

12 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.