नोडल अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

महानिदेशक आयुष उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी वृक्षारोपण मानवेंद्र सिंह द्वारा जनपद में हो रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा करायें जा रहे पौध रोपण का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधों के संवर्धन, संरक्षण पर विशेष बल देने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया

कानपुर देहात। महानिदेशक आयुष उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी वृक्षारोपण मानवेंद्र सिंह द्वारा जनपद में हो रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा करायें जा रहे पौध रोपण का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधों के संवर्धन, संरक्षण पर विशेष बल देने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया। नोडल अधिकारी ने कहा कि जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान चल रहा है, इस अभियान के अन्तर्गत लगाये जा रहे पौधों की जिओ टैगिंग व अन्य सम्बन्धित कार्य समय अन्तर्गत करायें जायें। उन्होंने सभी अधिकारियों को किए गए पौधरोपण की नियमित निगरानी करायें जाने के भी निर्देश दिये। नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम्य विकास द्वारा कराये जा रहे पौधरोपण जिसमें सरवनखेड़ा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम कोरारी, अकबरपुर तहसील अंतर्गत आयुष हॉस्पिटल शहजादपुर, फत्तेह रोशनाई आदि स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणजनों से वार्ता करते हुए कहा कि जो भी वृक्ष आपको दिये जा रहे है उन्हें लगाकर संरक्षित करें।

नोडल अधिकारी द्वारा आयुष हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनरल वार्ड, महिला वार्ड, दवा वितरण कक्ष, आयुष वन आदि का निरीक्षण किया तथा उपस्थित मरीजों से बातचीत कर दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित चिकित्सा अधीक्षक तथा अन्य चिकित्सकों को अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने तथा मरीजों को ठीक प्रकार से इलाज उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया। इस मौके परियोजना निदेशक वीरेंद्र सिंह, डीसी एनआरएलएम गंगाराम वर्मा, उप जिलाधिकारी अकबरपुर अवनीश कुमार के साथ अधिकारीगण, कर्मचारी, कृषक आदि उपस्थित रहे।

Author: anas quraishi

Sabse pahle

anas quraishi

Sabse pahle

Recent Posts

चार महिलाओं समेत 09 के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गिरवर सिंह का पुरवा गांव में सीसीटीवी कैमरे…

44 seconds ago

फिंगर मोमोज विक्रेता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात। जनपद में एक दुखद घटना सामने आई है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी गांव…

6 minutes ago

पुलिस को चकमा देकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल

फतेहपुर: फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावां गांव में चार दिन पहले हुई…

2 hours ago

औरैया में नकली खाद का बड़ा जखीरा बरामद, 1000 बोरी नकली डीएपी पकड़ी गई

औरैया: जिले में किसानों को धोखा देने वाले नकली खाद कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी…

2 hours ago

पुखरायां में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सुनीं जनता की समस्याएं, तुरंत निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात: आज पुखरायां के पटेल चौक स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर प्रदेश सरकार…

3 hours ago

अवैध उर्वरक बिक्री पर कार्रवाई: एक लाइसेंस निरस्त, एक निलंबित

कानपुर देहात: कानपुर देहात में उर्वरकों की अवैध बिक्री और अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने…

3 hours ago

This website uses cookies.