न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने दिखाया दमख

सोमवार को न्याय पंचायत सरवनखेड़ा के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता बीआरसी प्रांगण में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन करके किया गया। कंपोजिट विद्यालय सरवनखेड़ा की प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता को आरम्भ किया गया।

कानपुर देहात। सोमवार को न्याय पंचायत सरवनखेड़ा के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता बीआरसी प्रांगण में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन करके किया गया। कंपोजिट विद्यालय सरवनखेड़ा की प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता को आरम्भ किया गया।बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर में 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय भागीरथपुर की जाह्नवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय सरवनखेड़ा की कक्षा 5 की छात्रा अनामिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग जूनियर स्तर में 100 मीटर दौड़ में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय सरवनखेड़ा की सुनैना, 200 मीटर दौड़ संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय सरवनखेड़ा की प्रांशी, 400 मीटर दौड़ में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय सरवनखेड़ा की सुनैना, खो-खो में संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय सरवनखेड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए लिपिक सृष्टि सिंह ने कहा कि आप सभी अपने खेल को इसी प्रकार निखारते रहिये जिससे आगे ब्लॉक, जिला, मंडल तथा प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में भी जीत हासिल हो। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह चौहान, अनीता कुमारी, ऋषभ बाजपेई, विपिन त्रिवेदी, प्रीती त्यागी, धर्मेंद्र सचान, गोरेंद्र कुमार सचान, पियूष मिश्रा, विटिकेश्वर, सुमन यादव, शालपर्णी, नीतू, सहायक लेखाकार मनोज कुमार, लिपिक सृष्टि सिंह, खेल प्रतियोगिता प्रभारी हाकिम सिंह, संजीव कुमार, अर्चना, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त महेन्द्र प्रताप गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल

कानपुर देहात: महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान…

16 hours ago

रसूलाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

कानपुर देहात : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज,…

16 hours ago

कानपुर देहात: पुलिस भर्ती प्रशिक्षण की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी ने किया निरीक्षण

कानपुर देहात,: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 के अंतर्गत चयनित रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की…

16 hours ago

बिजाहरा का लाल अमर हुआ: सूबेदार गुरुशरण को नम आँखों से दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात,: कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र का बिजाहरा गांव आज अपने एक वीर…

17 hours ago

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

22 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

2 days ago

This website uses cookies.