ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कानपुर देहात के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष होटल एसोसिएशन प्रमोद सिंह केशावत का शुक्रवार को अकबरपुर के न्यू गणेश ढाबा में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ समस्याओं पर चर्चा कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कानपुर देहात होटल एसोसिएशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह केशावत का उनके अकबरपुर कस्बे के न्यू गणेश ढाबा में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर ढाबा मालिक के के सिंह,समाजसेवी मंगल सिंह ने दर्जनों व्यापारियों संग फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों,छोटे,बड़े व्यापारियों की समस्या को सुना जायेगा एवं उनके हक अधिकार को दिलाया जायेगा।होटल एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में टीम द्वारा प्रत्येक दुकान और व्यापारियों की समस्या सुनने के लिए दुकान दुकान जाकर अभियान चलाकर व्यापारियों की समस्या के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रशासन को अवगत कराया जायेगा।जिससे समय रहते व्यापारियों की समस्या का समाधान हो सके।इस मौके पर बलदेव सिंह,हाकिम सिंह,विनय,रामकुमार,राहुल सिंह,तीरथ सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रूरा थाना क्षेत्र के सूतनपुरवा गांव…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में…
कानपुर देहात: भोगनीपुर पुलिस स्टेशन में 2015 में दर्ज एक मामले में, आरोपी निसार सिद्दीकी…
कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…
कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…
This website uses cookies.