पंखा हटाने के दौरान करंट के चपेट में आई महिला की हुई मौत
घाटमपुर थाना क्षेत्र के ललईपुर गांव में एक महिला पंखा हटाने के दौरान करंट की चपेट में आ गई। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के ललईपुर गांव में एक महिला पंखा हटाने के दौरान करंट की चपेट में आ गई। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घाटमपुर थाना क्षेत्र के ललईपुर गांव निवासी माया उम्र 35 वर्ष से पत्नी अरुण सिंह गुरुवार सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी। तभी चल रहे टेबल फैन को हटाने लगी, तो करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने बिजली कनेक्शन काटते हुए महिला को करंट से अलग कर गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.