G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

पति की सहमति से पत्नी ने प्रेमी संग रचाई शादी, 12 साल का बेटा भी मां के साथ गया

कानपुर देहात के रसूलाबाद से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ अपने पति की सहमति से शादी कर ली। यह अनोखी घटना भग्गा निवादा गांव में हुई, जिसने सभी को चौंका दिया।

कानपुर देहात के रसूलाबाद से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ अपने पति की सहमति से शादी कर ली। यह अनोखी घटना भग्गा निवादा गांव में हुई, जिसने सभी को चौंका दिया।

क्या है पूरा मामला?

भग्गा निवादा गांव के योगेश तिवारी का विवाह मई 2010 में औरंगपुर साँभी की सोनी से हुआ था। शादी के कुछ ही महीनों बाद से सोनी घर में विवाद करने लगी और अक्सर कई दिनों तक घर से गायब रहती थी। 2017 में सोनी ने योगेश पर दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया, जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां और बढ़ गईं। उनका 12 वर्षीय बेटा प्रशांत अपनी मां के साथ रहने लगा था।

सोमवार को सोनी अपने प्रेमी विकास के साथ योगेश के घर पहुंची और घरवालों को बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंचे और सोनी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

पति ने दी सहमति

स्थिति को देखते हुए, आखिरकार गांव के मंदिर में सोनी और विकास ने शादी कर ली। इस दौरान पति योगेश तिवारी, ग्राम प्रधान जयचंद और गांव के अन्य लोग मौजूद रहे। शादी के बाद सोनी अपने बेटे प्रशांत को भी अपने साथ ले गई।

योगेश तिवारी ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे, जबकि सोनी काफी समय से अपने प्रेमी के साथ संबंध में थी और ज्यादातर समय अपने मायके में रहती थी। पूछने पर वह धमकियां देती थी। योगेश ने बताया कि सोनी के उत्पीड़न से वह परेशान था और उसे जान-माल का खतरा भी महसूस हो रहा था, जिसके चलते उसने सोनी को प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी। योगेश ने यह भी बताया कि उनका बेटा प्रशांत भी अपनी मां के साथ रहने को राजी नहीं था, क्योंकि सोनी जहां भी जाती थी उसे साथ ले जाती थी।

ग्राम प्रधान जयचंद ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन के विवाद से गांव वाले भी परेशान थे और योगेश तिवारी इसी तरह के उत्पीड़न का सामना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अक्सर 112 पुलिस को बुलाना पड़ता था। इस अनोखी शादी ने इलाके में चर्चा का विषय छेड़ दिया है।


Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

9 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

36 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

59 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.