G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने समस्त पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि पत्रकारों को समुचित सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए और उनके साथ शिष्ट व्यवहार किया जाना चाहिए।
इसके अलावा, पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक सक्षम अधिकारी को नामित किया जाना चाहिए। निर्देश में यह भी कहा गया है कि पत्रकारों के जीवनभय के दृष्टिगत समुचित सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए और उनसे शिष्ट व्यवहार किया जाना चाहिए।
इसके अलावा, पत्रकारों व उनके परिवारीजनों के विरूद्ध मिथ्या तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत नहीं किये जाने चाहिए। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पत्रकारों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पत्रकारों को उनका काम करने से कतई ना रोका जाए। हर प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस प्रशासन पत्रकारों को जिम्मेदारी के साथ उपलब्ध कराएं।
वरिष्ठ पत्रकारों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए विशेष व्यवस्था हर मुख्यालय पर की जाएगी। खबरें दिखाना, खबर को जिम्मेदारी से छापना पत्रकारों का मुख्य कार्य है और पत्रकार ही हमारे समाज का मुख्य आईना है इसीलिए किसी भी तरीके से सभी जिलों में पत्रकारों के खिलाफ बिना वजह एकदम से मुकदमे दर्ज न किए जाएं।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.