कानपुर

पद के लिए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी लगा रहे लखनऊ और दिल्ली के कार्यालयों में चक्कर

आम आदमी पार्टी की शहर कमेटी भंग होने के बाद महत्वपूर्ण पद पाने के लिए पदाधिकारी अपने आकाओं से सिफारिशें लगवा रहे हैैं। दलित वोटों को रिझाने की जुगत में है आम आदमी पार्टी। जिसके चलते दलित को मिल सकती है शहर की कमान।

 


कानपुर,अमन यात्रा। आम आदमी पार्टी की शहर कमेटी भंग होने के बाद पद के लिए पूर्व पदाधिकारी दिल्ली और लखनऊ आप कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उम्मीद है कि 26 जनवरी से पहले कमेटी का गठन हो जाएगा।

राज्यसभा सदस्य व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शहर के नेताओं में गुटबाजी देखते हुए कमेटी को तत्काल रूप से भंग कर दिया था। इसके बाद से कानपुर का प्रभार दिल्ली के वाजिदपुर सीट से विधायक राजेश गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। राजेश शहर में सात दिन रहकर माहौल को भांप चुके हैं। वहीं, कमेटी भंग होने के बार पूर्व पदाधिकारी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक नेताओं से सिफारिश लगाकर शहर में महत्वपूर्ण पद लेना चाह रहे हैं।

दलित वोटों पर होगा निशाना

शहर में दलितों वोटों के बिखराव को लेकर आम आदमी पार्टी अपने पक्ष में करना चाहती है। पार्टी के अंदर से खबर है कि दलित को ही शहर की कमान दी जा सकती है।

पंचायत चुनाव के सदस्यों का होगा साक्षात्कार

जिला पंचायत चुनाव में आप उम्मीदवारों का साक्षात्कार हो चुका है। दूसरे राउंड के लिए जल्द ही विधायक राजेश गुप्ता शहर आएंगे। इसे बाद उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगे, ताकि उनकी राजनीतिक समझ और पढ़ाई के बारे में जानकारी हो सकेगी।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading