G-4NBN9P2G16
कानपुर महानगर। पनकी थाने में एक वर्ष से अधिक समय तक अपनी सेवाएं देने वाले उपनिरीक्षक नौशाद अहमद के सेवानिवृत होने पर उन्हें पनकी थाने परिसर में भावभीनी विदाई दी गई। 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्ति हुए नौशाद अहमद का विदाई समारोह पनकी थाने में 1 फरवरी दिन शनिवार को हुआ।
इस अवसर पर पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह समेत थाना स्टाफ ने उप निरीक्षक नौशाद अहमद के समर्पण और ईमानदारी को सलाम किया। उनके साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए फूल माला व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने सेवानिवृत्ति उपनिरीक्षक नौशाद अहमद के कार्यकाल को यादगार बताया और उनके स्वास्थ्य और जीवन में खुशियों की कामना की। उन्होंने उपनिरीक्षक के व्यक्तित्व एवं कार्य कुशलता की भूर भूर प्रशंसा की और कहा कि रिटायर होने के बाद भी पुलिसकर्मियों को सक्रियता के साथ समाज के उन्मुखीकरण पर ध्यान देते हुए समय का उपयोग करना चाहिए। उनके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
सम्मानित करने के बाद थाना प्रभारी ने सभी स्टाफ को भोजन की व्यवस्था कराई थी। सबसे पहले नौशाद अहमद एवं उनके परिजनों ने भोजन किया। इस कार्यक्रम के अंत में नौशाद अहमद ने कहा कि थाने के स्टाफ ने जो मुझे सम्मान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय पाल सिंह, समस्त चौकी प्रभारी एवं उप निरीक्षक गण, कार्यालय स्टाफ, चालक रघुराज सिंह, कांस्टेबल महिला हेल्प डेस्क प्रभारी प्रियंका यादव, महिला उप निरीक्षक सुरभि यादव, कांस्टेबल साक्षी, व कंप्यूटर ऑपरेटर सोनम द्वारा उपहार प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम की पूर्ण व्यवस्था कार्यालय मुख्य ललित कुमार यादव द्वारा संपन्न कराई गई।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.