G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा विभाग भी धीरे-धीरे अब हाइटेक हो रहा है। विद्यालयों का निरीक्षण भी अब परख पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। विभाग अब इसकी तैयारियों में जुट गया है। अभी तक विद्यालयों का निरीक्षण ऑफलाइन माध्यम से किया जाता था। सूबे में जो विद्यालय माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित होते हैं। इसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर नए पोर्टल शुरू किए जाते हैं लेकिन अब विद्यालयों का निरीक्षण भी पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन हुआ करेगा।
इसके लिए विभाग ने परख पोर्टल की शुरुआत की है। विद्यालयों को अपनी समय सारिणी भी इसी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। डीआईओएस भी समय-समय पर इसी पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। पोर्टल पर विद्यालयों के संसाधनों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय आदि की आख्या निरीक्षण के समय ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। परख पोर्टल पर स्कूलों के निरीक्षण की आख्या के लिए राजकीय, सहायता एवं वित्त विहीन स्कूलों के लिए अलग-अलग बिंदुओं का निर्धारण किया गया है।
राजकीय स्कूलों के लिए प्रधानाचार्य कक्ष, शिक्षण कक्ष की उपलब्धता, कंप्यूटर कक्ष की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, बायोमैट्रिक मशीन की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, पंख पोर्टल का विद्यालय स्तर पर उपयोग, शिक्षक डायरी की उपलब्धता समेत 40 बिंदुओं का निर्धारण किया गया है जबकि अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए 38 तथा वित्तविहीन स्कूलों के लिए 34 बिंदुओं का निर्धारण किया गया है।
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
This website uses cookies.