G-4NBN9P2G16

परसद्दापुर में चल रहे टीकाकरण का पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष निरंजन सिंह ने टैग लगाने के फायदे के बारे में जानकारी दी तथा टैग लगने के बाद पशु के कान में तेल हल्दी स्प्रे आदि का छिड़काव करने की बात कही।

रुरा कानपुर देहात। राजकीय पशु चिकित्सालय क्षेत्र में चल रहे टीकाकरण का कानपुर देहात के पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह ने परसद्दापुर ग्राम में टैगिंग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।सोमवार को ग्राम परसद्दापुर  में चल रहे टैगिंग व वैक्सीनेशन लगाते समय  सावधानी बरतने की निर्देश दिए।
पशुपालको से टैग में स्प्रे का छिड़काव करने की सलाह दी। कानपुर देहात में टैगिंग के चलते हैं कई पशुपालकों के पशुओं के कानों में सड़न का पकने की शिकायत आने से पशुपालकों द्वारा टैग लगाने से इनकार किया जा रहा है जिसको लेकर पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष निरंजन सिंह ने टैग लगाने के फायदे के बारे में जानकारी दी तथा टैग लगने के बाद पशु के कान में तेल हल्दी स्प्रे आदि का छिड़काव करने की बात कही। कानपुर देहात के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने अभी हाल में ही निर्देश देते हुए बताया कि पशुओं को क्रय विक्रय व ट्रांसपोर्ट के समय अगर टैग का प्रयोग नहीं किया गया तो कुछ पालक पर कार्रवाई भी हो सकती है।
जिसको देखते हुए कानपुर देहात के पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष निरंजन सिंह ने पशुपालकों को  टैगिंग के महत्व के बारे में बताएं। वैक्सीनेटर रूपसिंह की उपस्थिति में ग्राम परसद्दापुर में पशुओं में टैगिंग कराई गई। कानपुर देहात के अकबरपुर ब्लॉक में लगातार हो रहे टीकाकरण व वैक्सीनेशन पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष निरंजन सिंह द्वारा लगातार निरीक्षण कर पशुपालकों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है.
जिसके फलस्वरूप कानपुर देहात में अकबरपुर ब्लॉक में अधिक संख्या में पशु टैगिंग व वैक्सीनेशन का कार्य हो रहा है।पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष निरंजन सिंह द्वारा सभी वैक्सीनेटरओं के साथ जाकर उनके क्षेत्र में टैगिंग का कार्य करा कर आ रही समस्याओं का लगातार निस्तारण किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप पशुपालकों में टैगिंग कराने की रोचकता बढ़ती जा रही है।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

1 hour ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

4 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.