कानपुर देहात

परिवहन मंत्री के आदेश की अनदेखी: कानपुर देहात का बस स्टैंड बना ‘सफेद हाथी’

इटावा से आने वाली बसें हाईवे से निकल रहीं, यात्री परेशान

शाम 7 बजे के बाद नहीं मिलती कोई बस, जनता को हो रही भारी असुविधा

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: कानपुर देहात को भले ही अपने अलग अस्तित्व पर गर्व हो, लेकिन आज भी यहां की जनता सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को लेकर भारी परेशानी झेल रही है। परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह जैसे कद्दावर नेता के आदेश का भी उनके विभाग पर कोई असर नहीं दिख रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है अकबरपुर का करोड़ों की लागत से बना बस स्टैंड, जो एक सफेद हाथी बनकर रह गया है।

बस स्टैंड से दूर बसें

इटावा की तरफ से आने वाली सभी सरकारी बसें ओवरब्रिज से होकर सीधे निकल जाती हैं। यात्री, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, घंटों बस स्टैंड पर इंतजार करते रहते हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। यह स्थिति तब है जब परिवहन मंत्री ने 21 जून 2025 को पंडित संतोष शुक्ला बस स्टैंड का लोकार्पण करते समय खुद यह वादा किया था कि सभी बसें इसी स्टैंड से होकर जाएंगी।

शाम 7 बजे के बाद बंद हो जाती हैं सेवाएं

सबसे बड़ी समस्या शाम 7 बजे के बाद आती है। अगर किसी को कानपुर या इटावा जाना हो, तो उसके पास कोई सार्वजनिक बस सेवा उपलब्ध नहीं होती। लोगों को मजबूरन निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि कुछ सीएनजी बसें कानपुर-अकबरपुर रूट पर चलाई गई हैं, लेकिन वे भी शाम 6 बजे के बाद खड़ी हो जाती हैं।

यह स्थिति कानपुर देहात में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। जनता का कहना है कि जब खुद परिवहन मंत्री के आदेशों का पालन नहीं हो रहा, तो आम नागरिकों की समस्या कौन सुनेगा।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: नई पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने संभाला मोर्चा, आगामी त्यौहारों के मद्देनजर अकबरपुर में की पैदल गस्त

कानपुर देहात। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आगामी त्यौहारों…

49 minutes ago

चैन का पुरवा गांव में चोरों ने उड़ाए लाखों रुपए के जेवरात,परिवार सोता रहा

पुखरायां। कानपुर देहात में एक चोरी का मामला सामने आया है।देवराहट थाना क्षेत्र के चैन…

59 minutes ago

एसआरजी और प्रथम संस्था के डीसी ने कक्षा चार और पांच की शिक्षण रणनीतियों पर की चर्चा

कानपुर देहात। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन और खंड शिक्षा अधिकारी…

1 hour ago

माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से दुखी प्राथमिक शिक्षक नहीं मनाएंगे शिक्षक दिवस

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने…

1 hour ago

राजपुर में बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

कानपुर देहात ।राजपुर थाना परिसर में गुरुवार को बारावफात त्योहार को लेकर पीस कमेटी की…

2 hours ago

अश्लील प्रस्ताव ठुकराने पर महिला के अपहरण की रची थी साजिश

दो आरोपी गिरफ्तार,एक फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी कानपुर देहात। जनपद में…

2 hours ago

This website uses cookies.