कानपुर देहात

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति लॉक न होने के कारण अवरूद्ध वेतन किया जायेगा आहरित

बेसिक शिक्षा में सुधार का बड़ा जरिया मानव संपदा पोर्टल बना हुआ है।इसके जरिए विभाग ने लगभग सभी कार्य ऑनलाइन कर दिया है। इसी क्रम में अब सभी अध्यापकों को अपनी उपस्थित का ब्योरा भी ऑनलाइन दर्ज कराना होता है।

लखनऊ / कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा में सुधार का बड़ा जरिया मानव संपदा पोर्टल बना हुआ है।इसके जरिए विभाग ने लगभग सभी कार्य ऑनलाइन कर दिया है। इसी क्रम में अब सभी अध्यापकों को अपनी उपस्थित का ब्योरा भी ऑनलाइन दर्ज कराना होता है। यदि किसी ने अवकाश लिया है तो उसका विवरण भी ऑनलाइन अनिवार्य रूप से दर्ज करना होता है। ऐसा न करने पर अनुपस्थित माना जाता है। प्रत्येक माह अटेंडेंस प्रधानाध्यापक द्वारा ऑनलाइन मानव संपदा पोर्टल पर लॉक की जाती है उसके उपरांत ही वेतन उनके खातों में विभाग द्वारा आहरित किया जाता है।

कैसे करें अटेंडेंस लॉक –

पहले मानव संपदा आइडी खोलें। उसमें पे-रोल के विकल्प पर जाएं। वहां बेसिक एजुकेशन को सेलेक्ट करें। इसके बाद दो विकल्प आएंगे। पहला विकल्प सैलरी स्लिप होगा। दूसरा विकल्प अटेंडेंस होगा। अटेंडेंस को खोलें इसमें आपको फिर दो विकल्प मिलेंगे। पहला विकल्प फिल अटेंडेंस और दूसरा विकल्प लॉक अटेंडेंस का होगा। यदि किसी अध्यापक ने कोई भी छुट्टी नहीं ली है तो वह सीधे लॉक अटेंडेंस डाटा पर क्लिक करें। इसके बाद उनका डाटा लॉक हो जाएगा। यदि अध्यापक ने काई छुट्टी ले रखी है तो वह पहले फिल अटेंडेंस पर क्लिक करें। उसके बाद अवकाश का पूरा विवरण भरें। उसके बाद लॉक अटेंडेंस डाटा के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यदि छुट्टी ली गयी है तो भी वह अपने आप उसमें दिखेगा उसको भरने की जरूरत नही होती। फिल अटेंडेंस में केवल उस स्थिति में अपडेट करना है जब किन्ही कारणों से ऑनलाइन छुट्टी न हो पाई हो।

महानिदेशक विजय किरन आनंद ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन कतिपय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की उपस्थिति लॉक न होने के कारण उनका सितंबर माह का वेतन आहरित नहीं हुआ है उनको अवशेष वेतन भुगतान की भांति वेतन आहरण करना सुनिश्चित करें, साथ ही उपस्थिति लॉक करने में लापरवाही उदासीनता के सम्बन्ध में सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा ना करने की सख्त हिदायत दें।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दुखद घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव…

1 hour ago

कानपुर देहात में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रूरा थाना क्षेत्र के सूतनपुरवा गांव…

2 hours ago

साइबर फ्रॉड: रसूलबाद पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाए 30,000 रुपये

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में…

2 hours ago

सरकारी अधिकारी से बदसलूकी और गाली-गलौज के मामले में आरोपी निसार सिद्दीकी दोषी करार, लगा जुर्माना

कानपुर देहात: भोगनीपुर पुलिस स्टेशन में 2015 में दर्ज एक मामले में, आरोपी निसार सिद्दीकी…

2 hours ago

कुर्कशुदा मकान की नीलामी 28 अगस्त को, इच्छुक करें प्रतिभाग

कानपुर देहात: तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलिटेशन काउंसिल, कानपुर से…

3 hours ago

लखनऊ में 26 से 28 अगस्त तक ‘रोजगार महाकुंभ’, 1 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगा मौका

कानपुर देहात: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है!…

4 hours ago

This website uses cookies.