G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

परिषदीय स्कूलों की पुस्तकों में होगा बदलाव, रीति रिवाजों के बारे में सीखेंगे बच्चे

परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से तीन तक एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तक लागू करने की तैयारी है। ऐसे में हिंदी विषय की किताब को प्रदेश के संदर्भ और परिवेश के हिसाब से तैयार करने की जिम्मेदारी राज्य शिक्षा संस्थान को मिली है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से तीन तक एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तक लागू करने की तैयारी है। ऐसे में हिंदी विषय की किताब को प्रदेश के संदर्भ और परिवेश के हिसाब से तैयार करने की जिम्मेदारी राज्य शिक्षा संस्थान को मिली है। संस्थान की पुस्तक सारंगी को तैयार करने में लगा हुआ है। इसमें स्थानीय परिवेश की विशेषताओं, क्षेत्रीय हस्तशिल्प, परंपराओं, बोलियों, रीति रिवाजों का एनसीईआरटी की कक्षा एक की पुस्तक में शामिल किया जाएगा। इसमें स्थानीय मेलों आदि के चित्रों को भी शामिल किया जा रहा है। जिससे बच्चे छोटी उम्र में ही प्रदेश के मेलों, खान- पान, स्थानीय परिवेश, प्रदेश की विशेषताओं के बारे में जान सकें। यह सब नई शिक्षा नीति- 2020 की गाइडलाइन के नीति-2020 मुताबिक किया जा रहा है। जानकार बताते हैं कि यह बदलाव बहुत कारगर है।

 

इससे बच्चे अपनी पाठ्यपुस्तक के जरिए क्षेत्रीय संस्कृतियों, रीति रिवाजों, सांस्कृतिक स्थलों और विशिष्ट हस्तशिल्प अच्छे से जान सकेंगे। इसके साथ ही छात्र-छात्राएं स्थानीय परिवेश, परंपराओं व सांस्कृतिक विरासत को संपूर्ण भारतीय परिवेश के रूप में परिकल्पित कर सकेंगे। इन बदलावों के बाद छात्र-छात्राओं को विषयवस्तु को लेकर नवीनता की अनुभूति होगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

8 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

35 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

59 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.