G-4NBN9P2G16
राजेश कटियार, कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अब एमडीएम के साथ ही सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन भी दिया जाएगा। इसको लेकर राज्य प्राधिकरण ने आदेश जारी कर दिया है। हर गुरुवार को कम से कम 50 ग्राम सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशिन दिया जाएगा।
न्यूट्रीशन सप्लीमेंट्री की खरीद फ्लैक्सी फंड से की जाएगी। नवम्बर से मार्च 2025 तक के लिए यह व्यवस्था की गई है।स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को एमडीएम दिया जाता है। बच्चों की सेहत बेहतर रहे इसके लिए अब अतिरिक्त सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन की व्यवस्था की गई है। हर गुरुवार को बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन दिया जाएगा। जारी आदेश में कहा गया है कि अगर गुरुवार को अवकाश होता है तो अगले स्कूल दिवस में इसका वितरण किया जाएगा। सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन की खरीद स्थानीय स्तर पर की जाएगी। प्रति छात्र पांच रुपए इस पर खर्च किए जाएंगे।
अतिरिक्त सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन की जो व्यवस्था की गई है इसमें मूंगफली की चिक्की, गुड़-तिल व मूंगफली की गजक, रामदाना या बाजरे का लड्डू, इसके अलावा 50 ग्राम भुना चना शामिल किया जाएगा। सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन का वितरण शिक्षण कार्य शुरू होने से पहले किया जाएगा। निदेशक एमडीएम प्राधिकरण ने इसको लेकर सभी जिलों के डीएम को आदेश जारी कर दिया है। बीएसए अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि निदेशक का आदेश मिल गया है। बच्चों को निर्धारित दिन सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन दिया जाएगा।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.