G-4NBN9P2G16

परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी फल खाकर होंगे हष्ट पुष्ट

मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को फल वितरित करने के लिए विभाग की ओर से करीब 20.38 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिसमें कानपुर देहात जनपद को 2028010 रूपये प्रथम किस्त के रूप में दिए गए हैं।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को फल वितरित करने के लिए विभाग की ओर से करीब 20.38 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिसमें कानपुर देहात जनपद को 2028010 रूपये प्रथम किस्त के रूप में दिए गए हैं। इससे विद्यालयों में फल वितरण की व्यवस्था पटरी पर आएगी। शिक्षकों पर पड़ रहा आर्थिक बोझ भी कम होगा। विद्यालयों के बच्चे अब केला, अमरूद, सेव आदि मौसमी फल खाएंगे। मिड डे मील योजना के तहत 1925 विद्यालयों के करीब एक लाख 75 हजार विद्यार्थियों को दोपहर को पका पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके तहत छात्र-छात्राओं को सप्ताह में एक बार मौसमी फल के वितरण करने के निर्देश भी हैं। विभाग की ओर से इसके लिए अलग से विद्यालयों को प्रति बच्चा 4 रूपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है।

ये भी पढ़े-  सीडीओ सौम्या ने विकासखंड अमरौधा के ग्राम गौर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण,दिए निर्देश

मगर वर्तमान वित्तीय वर्ष में फल की धनराशि करीब 6 माह तक उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इससे शिक्षकों को अपने पास से विद्यार्थियों को फल का वितरण करना पड़ रहा था। विभाग ने प्राधिकरण से रुपये की मांग की थी। इसके बाद धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। जिसको संबंधित विद्यालयों को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही विद्यालय के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि फल वितरण के लिए जो बजट मिला है वह विद्यालयों के खातों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। शेष बजट (द्वितीय चरण) की धनराशि के संबंध में पत्राचार चल रहा है वह भी जल्द आने की उम्मीद है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

10 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

34 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

3 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.