परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को मिलेंगे सबसे कम अवकाश

बेसिक, माध्यमिक और मदरसा बोर्ड के स्कूलों के नए शैक्षिक सत्र की तैयारियों में विभाग जुटा है विभागीय वार्षिक कलेंडर में अवकाश तय कर दिए हैं। परिषदीय स्कूलों में 32 दिन पर्व के अवकाश होंगे जबकि 40 दिनों का शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

लखनऊ / कानपुर देहात।  बेसिक, माध्यमिक और मदरसा बोर्ड के स्कूलों के नए शैक्षिक सत्र की तैयारियों में विभाग जुटा है विभागीय वार्षिक कलेंडर में अवकाश तय कर दिए हैं। परिषदीय स्कूलों में 32 दिन पर्व के अवकाश होंगे जबकि 40 दिनों का शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

वहीं माध्यमिक स्कूलों में 229 दिन पढ़ाई 121 दिन छुट्टी और 15 दिन बोर्ड परीक्षा के लिए तय हुए हैं।मदरसों में हर शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश के साथ ही 75 दिनों का अवकाश होगा। विद्यालयों के संचालन के लिए तय किए गए अवकाशों के आधार पर ही पढ़ाई का संचालन होगा। इसमें परिषदीय विद्यालयों में तय अवकाश के साथ ही बीते पांच जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में निर्धारित अवकाश को 29 दिसंबर 2022 को दिया गया था। इस कारण 05 जनवरी 2023 को देय अवकाश निरस्त कर दिया गया है इसके अतिरिक्त डीएम द्वारा अनुमन्य अवकाश देय होंगे मुस्लिम त्योहार चंद्र दर्शन के अनुसार एक दिन आगे या पीछे हो सकते हैं। हरितालिका तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी एवं हलषष्ठी, ललई छठ, जीउतिया व्रत,अहोई अष्टमी का अवकाश केवल अध्यापिकाओं के लिए होगा।

 शिक्षकों की बेकार हो गई 9 छुट्टी-

माध्यमिक विद्यालयों में एक जनवरी से 31 दिसंबर 2023 तक की छुट्टी और स्कूलों में पढ़ाई के दिनों का पूरा ब्योरा भेजा गया है। 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति रविवार को, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, पांच फरवरी को हजरत अली का जन्मदिवस व संत रविदास जयंती रविवार को, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और 12 नवंबर को दीपावली रविवार को और 19 नवंबर को छठ पूजा पर्व रविवार को पड़ेगा। इस प्रकार बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को मात्र 23 दिन का अवकाश मिल रहा है। चार छुट्टी रविवार को होने की वजह से शिक्षकों की 4 छुट्टियां बेकार हो गईं। 121 दिनों की छुट्टी में 21 मई 2023 से लेकर 30 जून 2023 तक शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश भी शामिल है। स्कूलों में विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ का अवकाश होगा।

मदरसों में 75 दिन छुट्टी-

वर्ष 2023 में 75 दिन मदरसों में छुट्टी रहेगी वार्षिक अवकाश में रमजान और ईद-उल-फितर मिलाकर 36 दिन का होगा साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को होगा अतिरिक्त 14 दिनों का डीएम की ओर से स्थानीय स्तर पर घोषित किए जाने वाले अवकाश मदरसों में भी लागू होंगे।

शीतकालीन अवकाश 10 दिन, गणतंत्र दिवस, उर्स ख्वाजा गरीब नवाज, हजरत अली जयंती, मेराजुन्नबी होली, महावीर जयंती, डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, चेहल्लुम, गांधी जयंती, नवमी, ग्यारहवीं शरीफ, दीपावली व क्रिसमस पर एक- एक दिन का ईद मिलादउन्नबी व शबे बरात पर दो दिन, मुहर्रम पर तीन दिन व ईद-उल-अजहा पांच दिन का अवकाश रहेगा।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Share
Published by
AMAN YATRA

Recent Posts

गजनेर में राष्ट्रभक्ति का संगम: वर्ष प्रतिपदा पर RSS का भव्य पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ अभिनंदन

कानपुर देहात : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भारतीय नव वर्ष, वर्ष प्रतिपदा के पावन…

58 minutes ago

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक लखनऊ में संपन्न

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात / लखनऊ : उच्च, माध्यमिक, तकनीकि एवं बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों…

1 hour ago

जिलाधिकारी ने कदौरा गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा के लिए दिए सख्त निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कृषि उत्पादन मंडी समिति कदौरा स्थित गेहूं क्रय…

1 hour ago

जिलाधिकारी ने कदौरा कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कदौरा स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण कर…

1 hour ago

जालौन ने फिर लहराया परचम: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में अव्वल, पारदर्शिता और समर्पण की मिसाल

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद ने एक बार फिर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग…

2 hours ago

लखनऊ में बाबा साहेब की जयंती पर ऐतिहासिक मैराथन: ₹1 लाख के पुरस्कारों का महासंग्राम!

कानपुर देहात / लखनऊ: राजधानी लखनऊ 13 अप्रैल, 2025 को एक अभूतपूर्व मैराथन की मेजबानी…

2 hours ago

This website uses cookies.