G-4NBN9P2G16

परिषदीय स्कूलों में हर रोज होंगी अलग-अलग प्रार्थना सभाएं

बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में हर दिन अलग-अलग प्रार्थना सभाएं होंगी। प्रतिदिन योग और ध्यान भी कराया जाएगा। कई अन्य क्रिया कलाप भी कराएं जाएंगे। इसके लिए पूरा खाका तैयार करके परिषदीय विद्यालयों को भेजा गया है

कानपुर देहात। बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में हर दिन अलग-अलग प्रार्थना सभाएं होंगी। प्रतिदिन योग और ध्यान भी कराया जाएगा। कई अन्य क्रिया कलाप भी कराएं जाएंगे। इसके लिए पूरा खाका तैयार करके परिषदीय विद्यालयों को भेजा गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 2024-25 का एकेडमिक कैलेंडर और सामान्य निर्देश जारी किए हैं।

इसमें कहा गया है कि रोज शिक्षण कार्य शुरू होने से पहले 15 मिनट प्रार्थना सभा करवाई जाए। सोमवार को शक्ति हमें दो दयानिधे, मंगलवार के दिन दया कर दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना, बुधवार को ए मालिक तेरे बंदे हम, गुरुवार को सुबह-सुबह तेरा नाम प्रभु, शुक्रवार को हर देश में तू, हर भेष में तू और शनिवार को इतनी शक्ति हमें दे न दाता प्रार्थना कराई जाएगी। इसके अलावा प्रार्थना के बाद राष्ट्रगान कराया जाएगा। इसके बाद 5-7 मिनट का ध्यान और मेडिटेशन होगा।

हर शनिवार को लघु कथाएं सुनाई जाएंगी-
विद्यालयों में प्रार्थना स्थल पर हर शनिवार को लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करने वाली लघु कथाएं, प्रेरक, प्रसंग, गीत और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल के बाद ब्लॉक स्तर, जनपद, मंडल और राज्य स्तर पर भी खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। महापुरुषों के जन्मदिवस पर उनके जीवन और उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। विद्यालय अवधि के बाद प्रत्येक शनिवार को शिक्षा चौपाल भी लगाई जाएगी।

कोर्स पूरा न होने पर लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं-
शैक्षिक कैलेंडर का शत प्रतिशत अनुपालन न हो पाने की स्थिति में अतिरिक्त कक्षाएं लगवाई जाएगी। वहीं विद्यालय अवधि के दौरान शिक्षक संगठनों की ओर से आयोजित किसी भी गतिविधि में स्कूल का कोई शिक्षक कर्मचारी शामिल नहीं होगा। अपरिहार्य स्थिति में मंजूरी लेने के बाद ही कोई इसमें शामिल हो सकता है।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

8 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

35 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

58 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.