कानपुर देहात

परिषदीय स्कूलों में 27 सितंबर से हाेगीं खेलकूद प्रतियोगिताएं बीएसए ने जारी किया शेड्यूल

परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022-23 के अंतर्गत विद्यालय स्तर से लेकर न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने जारी कर दिया है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022-23 के अंतर्गत विद्यालय स्तर से लेकर न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने जारी कर दिया है। न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 27 सितंबर 2022 से 8 अक्टूबर  2022 के मध्य, ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं 10 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022 के मध्य एवं जनपद स्तर की प्रतियोगिताएं 27 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 के मध्य करवाए जाने के निर्देश समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं। मण्डल स्तर पर नवम्बर महीने के पहले सप्ताह में खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। राज्य स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं 30 नवम्बर तक करा ली जाएंगी। समूह गान एवं अन्त्याक्षरी केवल मण्डल स्तर तक होंगी।
विद्यालय स्तर से प्रदेश स्तर तक इन खेलों का होगा आयोजन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विद्यालयों में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यालय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कई खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें एथलेटिक्स, कुश्ती, बालीवाल, खो-खो,टेबिल टेनिस, जिमनास्टिक, व्यायाम एवं विशेष प्रदर्शन, योगा, जूडो, बास्केटबाल, तैराकी, फुटबाल, क्रिकेट, कबड्डी, हाकी, हैण्डबाल व बैडमिंटन शामिल है। सांस्कृतिक में लोकगीत, लोक नृत्य, राष्ट्रीय एकांकी शामिल है। जिला व्यायाम शिक्षक/ खेल अनुदेशक द्वारा प्रतियोगिताओं का संचालन किया जाएगा। जिला व्यायाम शिक्षक द्वारा प्रत्येक जनपद/ मण्डल से प्रथम विजेता का चयन किया जाएगा। विजेता टीम राज्य स्तर की रैली में अपना प्रदर्शन करेगी।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

नवदंपति प्रोफेसर प्रांजलि व हार्दिक ने ली मतदान की शपथ

अमन यात्रा ब्यूरो। शहीद पथ निकट डैम्सन पाम होटल में आयोजित परिणय सूत्र बन्धन में…

14 mins ago

दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मची अफरा तफरी

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली रूरा मार्ग पर प्रेमाधाम कारी के पास दो बाइकों की आमने…

12 hours ago

रेगुलेटर चेक करने के दौरान लगी आग, मां को बचाने में बेटा झुलसा

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर कस्बे के जवाहर नगर उतरी मोहल्ले में सोमवार सुबह सिलेंडर में…

12 hours ago

गेहूं कतराई के दौरान थ्रेसर में फंस कर मजदूर के उड़े चीथड़े, हुई मौत

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर के मीरानपुर गांव में रविवार देर रात खेतों में काम कर…

12 hours ago

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

घाटमपुर कानपुर नगर। सजेती थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव के किनारे युवक का शव पेड़…

13 hours ago

This website uses cookies.