G-4NBN9P2G16

परौंख के पथरी देवी मंदिर में राष्ट्रपति कोविंद ने माथा टेका, 11 हजार रुपए दान किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर देहात स्थित अपने पैतृक गांव परौंख पहुंच गए हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी हैं।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर देहात स्थित अपने पैतृक गांव परौंख पहुंच गए हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी हैं। राष्ट्रपति ने सबसे पहले परौंख स्थित कुल देवी पथरी देवी के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी केके वाजपेयी ने बताया कि राष्ट्रपति ने 11 हजार रुपए दान के रूप में दिया।

अब वह गांव के मॉडल प्राइमरी स्कूल जाएंगे। फिर अंबेडकर पार्क में अंबेडकर प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे। महामहिम परौंख के वीरागंना झलकारी बाई इण्टर कॉलेज के पास 5 हजार से ज्यादा लोगों की जनसभा को भी संबोधित करेंगे। परौंख में उनका सवा तीन बजे तक कार्यक्रम है।

पथरी देवी मंदिर से माथा टेककर बाहर निकलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।

पथरी देवी मंदिर
परौंख गांव के पथरी देवी मंदिर में राष्ट्रपति की गहरी आस्था है। इसके साथ ही वह उनकी कुल देवी भी हैं। मार्च में उनकी बाईपास सर्जरी के दौरान ग्रामीणों ने उनके अच्छे स्वाथ्य के लिए मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद वह मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं।परौंख गांव के पथरी देवी मंदिर में राष्ट्रपति की गहरी आस्था है।

मॉडल प्राइमरी स्कूल
इसी प्राइमरी स्कूल से राष्ट्रपति की बचपन की शिक्षा-दीक्षा हुई थी। उस जमाने में यह प्राइमरी स्कूल पेड़ के नीचे और बहुत ही जीर्णशीर्ण हालात में था। अब इसे मॉडल प्राइमरी स्कूल बना दिया गया है। इसके चलते राष्ट्रपति गांव के मॉडल प्राइमरी स्कूल में भी जाएंगे।

अंबेडकर प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण
गांव में राष्ट्रपति के माध्यम से एक अंबेडकर पार्क विकसित किया गया है। इस पार्क में अंबेडकर प्रतिमा के साथ ही छोटी सी लाइब्रेरी भी बनाई गई है। राष्ट्रपति इसका शुभारंभ अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करेंगे। इससे पहले गांव में कोई अंबेडकर प्रतिमा नहीं थी।

परौंख का नवनिर्मित अंबेडकर पार्क

पैतृक आवास पर बने मिलन केंद्र में जाएंगे
राष्ट्रपति अपने पैतृक आवास पर बने मिलन केंद्र पर जाएंगे। राष्ट्रपति का परिवार अब परौंख से झींझक में शिफ्ट हो गया है। इसके चलते उन्होंने अपने पैतृक आवास की जमीन को सरकारी मिलन केंद्र को दान कर दी थी। जिससे कि मिलन केंद्र में गांव के बेटे और बेटियों की शादी के लिए आसानी से जगह मिल सके।

राष्ट्रपति के पैतृक आवास पर बना मिलन केंद्र

 

राष्ट्रपति ने रखी थी झलकारी बाई इंटर कॉलेज की नींव
राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख में एक भी इंटर कॉलेज नहीं था। इसके चलते गांव के अधिकांश बच्चे 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते थे। गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए साल 2000 में राष्ट्रपति ने इंटर कॉलेज की नींव रखी थी। इसमें परौंख के साथ ही आस-पास के 500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं मौजूदा समय में पढ़ाई करते हैं।

राष्ट्रपति के आगमन पर सजाया गया झलकारी बाई इंटर कॉलेज

 

5000 से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे महामहिम
राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम है जब राष्ट्रपति खुद किसी जनसभा को संबोधित करेंगे। गांव के बाहर पांच हजार से ज्यादा लोगों के बैठने के लिए आलीशान पांडाल बनाया गया है। इंटर कॉलेज में जाने के बाद उसके सामने बने पांडाल में जनसभा को संबोधित करेंगे।

अभिनंदन समारोह के लिए परौंख में तैयार किया गया पांडाल

 

राष्ट्रपति कब कितने बजे और कहां है कार्यक्रम ?

10:30 से 11:30 बजे तक- जन अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।
12:05 बजे- परौंख से प्रस्थान करेंगे।
12:25 बजे- रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां पहुंचेंगे।
12:35 बजे- रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज से प्रस्थान करेंगे।
12:40 बजे- सरदार पटेल प्रतिमा स्थल पहुंचेंगे।
12:40 से 12:50 बजे- सरदार पटेल प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम
2:15 बजे- लंच का समय
2:30 से 3:15 बजे- पुखरायां में जन अभिनंदन समारोह
3:25 बजे- अपने दोस्त सतीश मिश्रा से मिलने राजेंद्र नगर मेन रोड निकट बस स्टॉप जाएंगे।
3:35 बजे- रामस्वरूप ग्रामोद्योग कॉलेज पुखरायां पर बने हेलीपैड से कानपुर के लिए रवाना होंगे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

सड़क हादसा: कानपुर देहात में बोलेरो और ट्रक की टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोग घायल

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More

56 minutes ago

मोनिका रानी: स्कूल शिक्षा की नई प्रभारी महानिदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More

1 hour ago

राजकीय बालिका गृहों में एचपीवी वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण अभियान*

कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More

3 hours ago

पदोन्नति और समायोजन के संबंध में राज्य सरकार को नोटिस जारी

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में युवती ने खाया जहरीला पदार्थ,भेजा गया अस्पताल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More

3 hours ago

हॉली क्रॉस मिशन स्कूल में आज हुआ हिंदी दिवस का आयोजन

पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.