पर्यावरणीय गतिविधियों में शामिल होंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थी अब पर्यावरणीय गतिविधियों में भी शामिल होंगे। प्रत्येक विद्यालय में ईको क्लब फार मिशन लाइफ का गठन किया जाएगा। हर महीने इस क्लब की बैठक कर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी। पौधारोपण अभियान को भी यह क्लब गति देंगे। प्रत्येक स्कूल में 35-35 पौधे मां के नाम से रोपे जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से ईको क्लब का गठन किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थी अब पर्यावरणीय गतिविधियों में भी शामिल होंगे। प्रत्येक विद्यालय में ईको क्लब फार मिशन लाइफ का गठन किया जाएगा। हर महीने इस क्लब की बैठक कर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी। पौधारोपण अभियान को भी यह क्लब गति देंगे। प्रत्येक स्कूल में 35-35 पौधे मां के नाम से रोपे जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से ईको क्लब का गठन किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसी एक छात्र को इसका कैप्टन बनाया जाएगा। प्रत्येक कक्षा के दो छात्र व दो छात्राएं इसकी समन्वयक होंगी। सहायक अध्यापक व अध्यापिका को नोडल शिक्षक बनाया जाएगा। विद्यालय का प्रधानाध्यापक इसका प्रभारी होगा।

ईको क्लब के संदर्भ में 27 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक की गतिविधियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। प्रत्येक स्कूल में 35 विद्यार्थियों व उनकी मां का समूह बनाया जाएगा और फिर पौधारोपण किया जाएगा। विद्यार्थी खुद अपने परिवार और आसपास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। क्लब के माध्यम से समय समय पर प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी और लोगों को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया जाएगा। ऊर्जा व जल बचाने के साथ-साथ अपशिष्ट प्रबंधन और जैव विविधता इत्यादि के बारे में बच्चों में समझ विकसित की जाएगी। ईको क्लब की गतिविधियां प्रत्येक शनिवार को शिक्षण अवधि के आखिरी एक घंटे में आयोजित की जाएंगी। विद्यालय प्रबंध समिति विद्यालय स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला समिति ब्लाक स्तर पर और राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी इसकी गतिविधियों की समीक्षा करेगी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

13 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

15 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

15 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

15 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

15 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

16 hours ago

This website uses cookies.