G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थी अब पर्यावरणीय गतिविधियों में भी शामिल होंगे। प्रत्येक विद्यालय में ईको क्लब फार मिशन लाइफ का गठन किया जाएगा। हर महीने इस क्लब की बैठक कर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी। पौधारोपण अभियान को भी यह क्लब गति देंगे। प्रत्येक स्कूल में 35-35 पौधे मां के नाम से रोपे जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से ईको क्लब का गठन किए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसी एक छात्र को इसका कैप्टन बनाया जाएगा। प्रत्येक कक्षा के दो छात्र व दो छात्राएं इसकी समन्वयक होंगी। सहायक अध्यापक व अध्यापिका को नोडल शिक्षक बनाया जाएगा। विद्यालय का प्रधानाध्यापक इसका प्रभारी होगा।
ईको क्लब के संदर्भ में 27 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक की गतिविधियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। प्रत्येक स्कूल में 35 विद्यार्थियों व उनकी मां का समूह बनाया जाएगा और फिर पौधारोपण किया जाएगा। विद्यार्थी खुद अपने परिवार और आसपास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। क्लब के माध्यम से समय समय पर प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी और लोगों को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया जाएगा। ऊर्जा व जल बचाने के साथ-साथ अपशिष्ट प्रबंधन और जैव विविधता इत्यादि के बारे में बच्चों में समझ विकसित की जाएगी। ईको क्लब की गतिविधियां प्रत्येक शनिवार को शिक्षण अवधि के आखिरी एक घंटे में आयोजित की जाएंगी। विद्यालय प्रबंध समिति विद्यालय स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला समिति ब्लाक स्तर पर और राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी इसकी गतिविधियों की समीक्षा करेगी।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.