G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

पर्वतारोही एंड गिनीज बुक, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टीम के सदस्यों ने जिलाधिकारी से भेंट की

कलेक्ट्रेट सभागार में डैंजर्स एडवेंचर्स, अंतर्वेद स्पोर्ट्स लांगेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फुट जर्नी पर्वतारोही और गिनीज बुक, लिम्फा बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टीम के सदस्यों जितेंद्र प्रताप ,महेंद्र प्रताप, गोविंद नंद,निश्चल मौर्य ने जिलाधिकारी आलोक सिंह से भेंट की। जिलाधिकारी द्वारा सभी सदस्यों को बधाई दी गई।

कानपुर देहात। कलेक्ट्रेट सभागार में डैंजर्स एडवेंचर्स, अंतर्वेद स्पोर्ट्स लांगेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फुट जर्नी पर्वतारोही और गिनीज बुक, लिम्फा बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टीम के सदस्यों जितेंद्र प्रताप ,महेंद्र प्रताप, गोविंद नंद,निश्चल मौर्य ने जिलाधिकारी आलोक सिंह से भेंट की। जिलाधिकारी द्वारा सभी सदस्यों को बधाई दी गई।

इसके सदस्य जितेंद्र प्रताप द्वारा बताया गया कि हम जनपद में प्रमुख चौराहा एवं स्कूलों में जाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे जैसे कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, विद्युत की खपत कम करो, सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करो, सडक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण आदि पर लोगों को जागरूक करेंगे।

उन्होंने बताया गया कि उनकी टीम ने 11 देशों में विश्व पदयात्रा की है तथा विश्व पदयात्रा के दौरान माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न की तथा वह उत्तर प्रदेश के पौराणिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, पावन पवित्र भूमि के 75 जनपदों की यात्रा पूरी करेगी,उसी क्रम में अब तक उत्तर प्रदेश के 37 जनपदों में चार लाख अड़तीस हजार किलोमीटर की पदयात्रा टीम द्वारा की जा चुकी है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूमिका यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

2 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

2 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

4 hours ago

बिग ब्रेकिंग: सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने में जुटी योगी सरकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More

5 hours ago

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.