औरैया

पांच दिन पहले भागे थे, प्रेमी को भेजा जेल, बोला- प्यार करता हूं, रजामंदी से साथ गए थे

क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के यहां आई 16 वर्षीय किशोरी बीते 27 जनवरी को घर से लापता हो गई थी। लड़की के पिता ने गौतमबुद्ध नगर निवासी एक युवक के खिलाफ भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। थाने में लड़का बोला प्यार करता हूँ इसलिए साथ गया था।

अछल्दा,औरैया। क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के यहां आई 16 वर्षीय किशोरी बीते 27 जनवरी को घर से लापता हो गई थी। लड़की के पिता ने गौतमबुद्ध नगर निवासी एक युवक के खिलाफ भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है। थाने में लड़का बोला प्यार करता हूँ इसलिए साथ गया था।
अलीगढ़ के थाना पाली निवासी एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री ग्राम सुभानपुर में अपनी बुआ के पास आई हुई थी।17 जनवरी को उसकी बेटी को लखन गुप्ता पुत्र राजेश कुमार गुप्ता निवासी सदरपुर सेक्टर 39 गौतमवुद्ध नगर बहला फुसला कर भगा ले गया।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। बीती रात पुलिस दोनों को गैर जनपद से गिरफ्तार कर लाई। हालांकि पुलिस ने रेलवे स्टेशन अछल्दा से गिरफ्तार दिखाया है। लड़के ने कोतवाली पुलिस से कहा कि वह प्यार करता है और रजामंदी से साथ गए थे। लड़की ने भी साथ रहने की बात कही, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।इटैली चौकी प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। लड़की के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

12 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

13 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

13 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

14 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

14 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

14 hours ago

This website uses cookies.