पांच वर्षों में उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्र हुए दोगुने
उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले पांच वर्षों में यह संख्या दोगुनी हो गई है। विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में 108 देशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की संख्या 13,35,878 पहुंच गई थी जबकि कोरोना काल से पहले 2019 में विदेशों में पढ़ रहे छात्रों की संख्या 6,75,541 दर्ज की गई थी।

कानपुर देहात। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले पांच वर्षों में यह संख्या दोगुनी हो गई है। विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में 108 देशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की संख्या 13,35,878 पहुंच गई थी जबकि कोरोना काल से पहले 2019 में विदेशों में पढ़ रहे छात्रों की संख्या 6,75,541 दर्ज की गई थी। विदेश मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है क्योंकि कई देशों से आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। दूसरे 2024 के आंकड़े अभी पहले छह महीनों के ही हैं। यूरोप, अमेरिका में अक्तूबर-नवंबर में भी दाखिले होते हैं इसलिए वर्ष के आखिर तक यह संख्या बढ़ने का अनुमान है। आंकड़े देखें तो 10.71 लाख छात्र चार देशों कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे हैं जबकि जर्मनी, यूएई, रुस, चेक गणराज्य तथा जार्जिया में 1.25 लाख पढ़ रहे हैं।
कनाडा पहली पसंद-
विदेशी डिग्री हासिल करने के लिए कनाडा छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। वहां इस समय 4.27 लाख भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं।
अमेरिका दूसरी पसंद-
अमेरिका छात्रों के लिए दूसरा पसंदीदा देश है। 3,37,630 छात्र पढ़ रहे हैं। वर्ष 2019 में यह संख्या 1,93, 124 थी।
ब्रिटेन में बढ़ी संख्या-
ब्रिटेन में 1.85 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं जबकि 2019 में 58,780 छात्र ब्रिटेन में पढ़ रहे थे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.