कानपुर देहात। दस दिसंबर 2023 को जिलेभर में पांच साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का अभियान चलेगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएमओ डॉ ए के सिंह ने बताया कि जिले में दस दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान चलेगा। इससे पहले लोगों को जागरूक करने को रैली भी निकाली जायेगी।
पोलियो बूथ के अलावा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा। आशा वर्कर की मदद से यह अभियान चलाया जाएगा और इसके लिए जल्द टीमें गठित की जाएंगी। इस अभियान के सफल कियान्वयन हेतु बेसिक शिक्षा विभाग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 10 दिसंबर 2023 को पल्स पोलियो वाले दिन जनपद के समस्त पल्स पोलियो बूथ वाले विद्यालय खुले रहेंगे। विद्यालयों में फर्नीचर, पेयजल की आवश्यकतानुसार व्यवस्था प्रधानाध्यापक द्वारा की जाएगी।
समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा पल्स पोलियों दिवस के पूर्व बच्चों की प्रार्थना सभा के साथ साथ विद्यालय प्रबंध समिति एवं मां समूह के सदस्यों की बैठक कर उनके माध्यम से ग्राम सभा के अभिभावकों एवं आम जनमानस को विद्यालय में दिनांक 10 दिसम्बर 2023 के दिन निर्धारित समय में पल्स पोलियो टीकाकरण किए जाने के सम्बन्ध में सूचित करते हुए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…
कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…
कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…
कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…
कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…
कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…
This website uses cookies.