G-4NBN9P2G16

पारिवारिक कलह में पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर पति फरार

रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम हिम्मतपुर में पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी 43 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम हिम्मतपुर में रामप्रकाश यादव पुत्र नत्थू सिंह यादव (पूर्व प्रधान) ने अपने घर में अपने 7 वर्षीय पुत्र के साथ सो रही पत्नी संगीता देवी (उम्र 43 वर्ष) की कुल्हाड़ी से गर्दन सिर व चेहरे पर तावडतोड वार कर निर्मम हत्या कर दी।

सत्येन्द्र राजावत , रामपुरा(जालौन) । रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम हिम्मतपुर में पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी 43 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम हिम्मतपुर में रामप्रकाश यादव पुत्र नत्थू सिंह यादव (पूर्व प्रधान) ने अपने घर में अपने 7 वर्षीय पुत्र के साथ सो रही पत्नी संगीता देवी (उम्र 43 वर्ष) की कुल्हाड़ी से गर्दन सिर व चेहरे पर तावडतोड वार कर निर्मम हत्या कर दी। बताया जाता है कि 60 वर्षीय पति रामप्रकाश व 43 वर्षीय पत्नी संगीता देवी का लगभग एक बर्ष से पारिवारिक विवाद रहता था इस कारण दोनों में कभी-कभी तू तू मैं मैं होकर मनमुटाव भी हो जाता था। आज शनिवार की बीती रात समय लगभग 12 बजे जब पूरा गांव व घर के सभी सदस्य गहरी नींद के आगोस में डूवे थे, संगीता देवी भी अपने सबसे छोटे पुत्र 7 वर्षीय कृष्णा के साथ घर के अंदर सो रही थी उसी समय पति राम प्रकाश सिंह यादव ने उस पर कुल्हाड़ी से ताबडतोड हमला कर मरणासन्न कर दिया । अपनी मां के खून से लथपथ पुत्र कृष्णा के द्वारा मदद के लिए चीख-पुकार की आवाज सुन परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो खून में डूबी संगीता देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले गए वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े-  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया जालौन का दौरा, पांच लोगो को सौंपी आवास की चाभियाँ

घटना की जानकारी थानाध्यक्ष रामपुरा राजीव कुमार सिंह वैस को हुई तो उन्होने ने तत्काल चिकित्सालय पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जगम्मनपुर पुलिस चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह को घटना की सूचना दी व स्वयं उन्हें साथ लेकर तत्काल घटनास्थल हिम्मतपुर पहुंचे। रात में इतनी बड़ी वारदात की सूचना अड़ोसी पड़ोसी ग्रामीणों को भी पुलिस के द्वारा ही प्राप्त हो सकी। बताया जाता है कि 43 वर्षीय संगीता का मायका महकपुरवा (रसूलाबाद) कानपुर देहात में है । आज से लगभग 27 वर्ष पूर्व उसका विवाह अपनी उम्र से दोगुने से भी अधिक के राम प्रकाश के साथ हुआ था। उसके चार पुत्र अनिल 25 वर्ष, सुनील 22 वर्ष, सुधीर 16 वर्ष तथा कृष्णा 7 वर्ष है। ढलती उम्र के इस पड़ाव में हत्या की घटना से पूरे गांव में सनसनी व्याप्त है। पुलिस ने पुत्रों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक हत्यारा राम प्रकाश सिंह फरार है।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदर्शन और ज्ञापन का दिखा असर

कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा… Read More

1 minute ago

शिक्षकों को न बनाएं राजनीतिक खेल का मोहरा

आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More

36 minutes ago

बिग ब्रेकिंग: आयकर रिटर्न भरने के लिए आज एक और मौका

नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More

46 minutes ago

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

14 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.